इंदौर शहर में लगातार दुष्कर्म के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां पीड़िता ने थाने पहुंचकर एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है
इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पीड़िता ने थाने पहुंच कर पुलिस को बताया कि उसका पूर्व परिचित युवक ने पहले शादी का झांसा दिया और फोटो वीडियो वायरल करने की युवक के द्वारा धमकी दी गई और लगातार युवक नेपीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया वहीं युवक के साथी के द्वारा भी जान से मारने की धमकी दी गई जिसके बाद यह बात पीड़िता ने अपने माता-पिता को बताई पीड़ित परिवार अपने थाने पहुंच कर युवक के खिलाफ और उसके साथी के खिलाफ दुष्कर्म और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है
