हाईकोर्ट ने पिछले दिनों ही कुएं, बावड़ी, तालाबों के संरक्षण के निर्देश दिए थे
मिल के तालाब में निगम के वाहनों से ही पटक रहे हैं मलबा और कचरा इंदौर। पिछले दिनों हाईकोर्ट (High Court) ने नगर निगम (Nagar Nigam) के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कुएं, बावडिय़ों और तालाबों का संरक्षण किया जाए।

- मिल के तालाब में निगम के वाहनों से ही पटक रहे हैं मलबा और कचरा
इंदौर। पिछले दिनों हाईकोर्ट (High Court) ने नगर निगम (Nagar Nigam) के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि कुएं, बावडिय़ों और तालाबों का संरक्षण किया जाए। इसके बावजूद शहर के कई वर्षों पुराने तालाबों की स्थिति खराब है। इनमें कल्याण मिल के परिसर का तालाब तो टं्रेचिंग ग्राउंड में तब्दील हो रहा है। वहां निगम की ही कई गाडिय़ों से बिल्डिंग मटेरियल (building material) और कचरा लाकर तालाब में पटका जा रहा है।
शहर के 35 से ज्यादा छोटे-बड़े तालाबों की सफाई का अभियान पिछले दिनों नगर निगम द्वारा चलाया गया था, वहीं सिरपुर तालाब के आसपास भी करोड़ों के कार्य रामसर साइट के चलते किए गए थे। दूसरी ओर कई कुएं-बावडिय़ों की हालत खस्ताहाल है, जहां गंदगी और कचरे के ढेर के कारण लोग भी परेशान हो रहे हैं। वर्षों पुराने कुओं में कचरा डाला जा रहा है। कुछ जगह निगम ने कुओं के आसपास जालियां लगा दी हैं। कुलकर्णी नगर के समीप बने कल्याण मिल परिसर में वर्षों पुराने तालाब में पिछले कुछ दिनों से निगम की हल्ला गाडिय़ों और अन्य वाहनों से मलबा और कचरे का अंबार पटका जा रहा है। वहां के लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन उसके बावजूद वहां कभी अलसुबह तो कभी देर रात को गाडिय़ां पहुंचती हैं और तालाब में कचरा पटक दिया जाता है। नगर निगम ने गत वर्ष भी तालाबों की सफाई के लिए करोड़ों रुपए की राशि खर्च की थी, मगर उसके बावजूद कई जगह तालाबों की स्थिति बदतर है।
इधर अन्नपूर्णा तालाब की सफाई के लिए संसाधन झोंके
नगर निगम ने वर्षों पुराने अन्नपूर्णा तालाब की सफाई का अभियान शुरू किया है, ताकि वहां फैली गंदगी और जलकुंभी हटाई जा सके। तालाब के संरक्षण को लेकर वहां पहले बाउंड्रीवाल से लेकर कई कार्य किए गए थे, मगर तालाब में फेंके गए कचरे के कारण फिर से स्थिति बदहाल हो गई थी। निगम ने तालाब के आसपास के हिस्से को संवारने के लिए कुछ प्रोजेक्ट भी तैयार किए थे, लेकिन विभिन्न कारणों के चलते मामले उलझन में ही हंै।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले