इंदौर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं इसी कड़ी में इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक कारोबारी के घर को चोरों ने निशाना बनाया और 20 लाख से अधिक की चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
-पूरा मामला इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र का है कनाडिया थाना क्षेत्र में रहने वाले राजवीर सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया और घर में घुसकर 20 लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवरात और नगद रुपया लेकर फरार हो गए जब परिवार घर लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है तो वहीं घर के अंदर रखी हुई अलमारी भी टूटी हुई है और उसमें रखें सोने चांदी के जेवरात और नगद रुपए का गायब है इसके बाद उन्होंने कनाडिया पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी और कनाडिया पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है वही बताया जा रहा है कि कारोबारी के घर में लाखों रुपया नगद भी रखा हुआ था जिसे बदमाश चुरा कर ले गए हैं लेकिन इस पूरे मामले के सामने आने के बाद कनाडिया पुलिस ने फरियादी को यह आश्वासन दिया था कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और अपने वहा हुई चोरी की वारदात के बारे में किसी को कुछ जानकारी मत देना जिसके चलते फरियादी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी किसी तरह की कोई जानकारी नहीं थी लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी जब कनाडिया पुलिस ने प्रकरण दर्ज नहीं किया तो पूरे मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची और उसके बाद पुलिस ने इस पूरे ही मामले मेंअज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर उनके तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू कर दी है और जल्दी गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।
