
- हीरानगर थाना पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है। पुलिस ने मामले में 16 साल के नाबालिग को गिरफ्तार किया है। आरोपित और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया है।
पीड़िता स्कीम-136 क्षेत्र में रहती है। मंगलवार दोपहर परिवार बच्ची के साथ थाने पहुंचा और पूरी घटना बताई। पुलिस ने 16 साल के किशोर के खिलाफ रिपोर्ट लिखी और हाथोंहाथ गिरफ्तार कर दिया।
