वकीलों को पार्किंग के लिये होप मिल की जमीन मिली
जिला कोर्ट में व्याप्त बरसों पुरानी समस्या का हुआ निपटारा, अगले माह से नई जगह पार्क होंगे वाहन इंदौर।
- जिला कोर्ट में व्याप्त बरसों पुरानी समस्या का हुआ निपटारा, अगले माह से नई जगह पार्क होंगे वाहन
इंदौर। जिला कोर्ट परिसर में कदम रखते ही पार्किंग की समस्या मुंह उठाकर खड़ी हो जाती थी किंतु वर्ष 2023 में तत्कालीन अध्यक्ष गोपाल कचोलिया के अथक प्रयासों से अब होप मिल की जमीन मिल चुकी है। मार्च माह से नई जगह वाहन पार्क होने की पूरी संभावना है।
लंबे अरसे से जिला कोर्ट परिसर में वाहनों की पार्किंग सिर उठाए खड़ी थी। करीब तीन हजार वकीलों की संस्था इंदौर अभिभाषक संघ की सदस्य संख्या बढ़ते हुए अब लगभग सात हजार तक जा पहुंची है। इसके अलावा पक्षकारों के अलावा आसपास के व्यापारी भी बड़ी संख्या में जिला कोर्ट परिसर में ही वाहन खड़े करने लगे थे क्योंकि वाहनों के एमजी रोड पर या आसपास खड़े होने पर क्रेन उठा ले जाती थी, जिससे कोर्ट परिसर में पार्किग की समस्या विकराल हो उठी थी। गत वर्ष इंदौर अभिभाषक संघ के तत्कालीन अध्यक्ष गोपाल कचोलिया ने इसे गंभीरता से लेते हुए हाईकोर्ट में वर्ष 2012 से लम्बित रिट पिटीशन नम्बर 9766/2012 में (होप टेक्सटाइल्स लिमिटेड और अन्य विरूद्ध प्रिंसिपल सेक्रेटरी मध्यप्रदेश शासन व अन्य में)होप मिल की खाली पड़ी जमीन को लेकर लगी याचिका में दिनांक 26/08/2023 को इंटरविनर बनकर एक अन्तरिम अर्जी पेश कर मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय से अनुरोध किया था कि मिल की रिक्त पड़ी शासकीय जमीन जिला न्यायालय परिसर इन्दौर में आने वाले वकीलों, न्यायाधीशगण,कर्मचारियों , पक्षकारों और अन्य सभी व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए उपलब्ध कराई जाये ताकि जिला न्यायालय परिसर इन्दौर में व्याप्त वाहन पार्किंग की विकराल समस्या का समाधान हो सके। इसलिए जिला न्यायालय परिसर इन्दौर से सटी हुई होप मिल की शासकीय भूमि जिला न्यायालय परिसर में आने वाले सभी लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिये दी जाएं। इस पर जस्टिस श्री विजय कुमार शुक्ला ने दिनांक 16/10/2023 को एक आदेश पास करके वर्तमान जिला कोर्ट के इसी स्थान पर रहने तक या न्यायालय के किसी अन्य आदेश तक मिल की जमीन पार्किंग के लिये आरक्षित करते हुए प्रधान जिला जज इन्दौर श्री बीपी शर्मा की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित की थी।इस कमेटी में अध्यक्ष प्रधान जिला न्यायाधीश श्री बीपी शर्मा को और सदस्य तत्कालीन अध्यक्ष गोपाल कचोलिया और कलेक्टर की ओर से एसडीएम श्री घनश्याम धनगर को बनाया गया था।कमेटी ने पार्किंग स्थल पर वाहन स्टैंड संचालित करने के इच्छुक व्यक्तियों से टेंडर बुलवा लिए थे। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।बहरहाल अब जिला कोर्ट परिसर से सटी मिल की जमीन पर पार्किंग का रास्ता खुल गया है और टाईल्स आदि लगकर पार्किंग लगभग तैयार हो गई है । कचोलिया ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, अगले माह से नई जगह गाड़ियां पार्क होगी।
वकीलों की जेब पर नहीं पड़ेंगा फटका…
खास बात यह है कि इस पार्किंग स्थल पर वकीलों को एक पैसा तक नहीं देना होगा, सिर्फ कोर्ट आनेवाले पक्षकारों व अन्य लोगों को ही पार्किंग शुल्क देना होगा। लब्बोलुआब यह है कि कचोलिया के प्रयासों से वकीलों को जल्दी ही पार्किंग की समस्या से स्थाई रूप से निजात मिलनेवाली है जिससे जिला कोर्ट में विद्यमान पार्किंग की बरसों पुरानी समस्या का अंत निकट आ गया है। उपलब्धि पर सवार गोपाल कचोलिया एक बार फिर आगामी 1 मार्च को होनेवाले चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार हैं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले