बुधवार शाम चोइथराम मंडी चौराहे पर अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि अशोक वर्णवाल की कार को एक तेजगति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी । हादसे में वर्णवाल को मामूली चोट आई है । मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने प्रकरण दर्जकर ट्रक चालक को हिरासत में लिया है ।
दरअसल एसीएस किसानों से चर्चा करने और खेतों का दौरा करने इंदौर आए थे । जब वे वापस जा रहे थे तभी उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी । राजेंद्र नगर क्षेत्र के चोइथराम मंडी चौराहे पर हुए हादसे में अशोक वर्णवाल बाल बाल बच गए । घटना के बाद वर्णवाल दूसरी कार से भोपाल रवाना हो गए वही एसीएस के चालक ज्ञानसिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है ।
पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक प्रकाश को हिरासत में ले लिया ।
