इंदौर के पास हातोद में दादा की अंगुली पकड़कर जा रही तीन साल की बच्ची को कार ने कुचला,
बच्ची को रौंदने के बाद भी ड्राइवर ने नहीं रोकी कार, बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम। हातोद थाना क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला में ठेले वाले को बचाने में हुआ हादसा।
- बच्ची को रौंदने के बाद भी ड्राइवर ने नहीं रोकी कार, बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम।
- हातोद थाना क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ला में ठेले वाले को बचाने में हुआ हादसा।
- ड्राइवर ने ठेले को बचाने में एक्सीलेटर दबाया और कार का स्टीयरिंग पूरा घुमा दिया।
- पुलिस ने कार जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। वह इंदौर तरफ जा रहा था।
इंदौर। संकरी गली में तेज रफ्तार में जा रहे कार ड्राइवर ने तीन साल की बच्ची को कुचलकर मार डाला। बच्ची दादा की अंगुली पकड़कर जा रही थी। टक्कर मारने के बाद भी कार ड्राइवर रुका नहीं, बल्कि दूर जाकर कार को छोड़कर भाग गया। बच्ची की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।घटना हातोद थाना क्षेत्र अंतर्गत कुम्हार मोहल्ला की है। तीन वर्षीय जैनब पुत्री शोएब खान अपने दादा नवाब खान के साथ जा रही थी। गली के मोड़ पर तेज रफ्तार में कार आई और जैनब को चपेट में ले लिया। जैनब को रौंदने के बाद कार दीवार से टकराई और ड्राइवर लेकर भाग गया। लोगों ने कार ड्राइवर को आवाज भी लगाई लेकिन वह नहीं रुका। बच्ची को हातोद के अस्पताल ले गए लेकिन यहां से निजी अस्पताल रैफर कर दिया। हालांकि यहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक अनिल कैलाश भोई को गिरफ्तार कर लिया है। वह इंदौर की तरफ जा रहा था।
ठेले वाले को बचाने में बच्ची को रौंदा
जिस जगह घटना हुई वह संकरा रास्ता है। जैनब ने दादा नवाब की अंगुली पकड़कर रास्ता क्रास किया। सामने से आ रही कार को देखकर दादा और बच्ची कोने पर खड़े हो गए। सामने से आ रही कार तो निकल गई लेकिन पीछे से आई कार ड्राइवर ने ठेले को बचाने में एक्सीलेटर दबाया और कार का स्टीयरिंग पूरा घुमा दिया। उसने बच्ची को टक्कर मारी तो उसकी दादा की अंगुली छूट गई। नवाब दूर गिरे और बच्ची पर टायर चढ़ गया। नवाब उठे और बच्ची को लेकर कार के पीछे भागे। अन्य लोगों ने भी कार को रोकने की कोशिश की। पत्थर भी मारे, लेकिन ड्राइवर नहीं रुका। आगे जाकर कार खड़ी कर ड्राइवर भाग गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 1 घंटा पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 घंटा पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
MadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
MadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 7 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 7 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
MadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले