देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndia News
देश 12 बार पढ़ी गई

किराना कारोबारी के मकान में आग, लगवाग्रस्त पत्नी की मौत, मोबाइल पर बोली थी- मुझे बचा लो, लपटों में ऐसी घिरी कि करीब नहीं जा सके लोग

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर नियंत्रण पाकर उसे बुझा दिया । एसीपी विनोद दीक्षित के मुताबिक अनिता की मौत झुलसने और दम घुटने से हुई। क्लर्क कालोनी में मंगलवार सुबह एक किराना दुकान में आग लग गई।

Abhishek Raghuvanshi21 फरवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर नियंत्रण पाकर उसे बुझा दिया । एसीपी विनोद दीक्षित के मुताबिक अनिता की मौत झुलसने और दम घुटने से हुई।
  • क्लर्क कालोनी में मंगलवार सुबह एक किराना दुकान में आग लग गई।
  • मकान के ऊपरी मंजिल पर आग लगने से परिवार चपेट में आ गया।
  • महिला की स्थिति गंभीर होने से अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

इंदौर। क्लर्क कालोनी में मंगलवार सुबह किराना कारोबारी के मकान को आग ने चपेट में ले लिया। हादसे में कारोबारी की लकवाग्रस्त पत्नी की मौत हो गई। बेटे को बचा लिया गया।

घटना सुबह करीब 10.15 बजे एमआर-9 (आइटीआइ के सामने) जितेंद्र उर्फ पप्पू गोयल (मंगू नेता) के घर की है। जितेंद्र का मांगीलाल-बद्रीलाल ब्रदर्स के नाम से किराने का कारोबार है। तल मंजिल पर किराने की दुकान है। पहली और दूसरी मंजिल पर परिवार रहता है।

आग की खबर फोन पर मिली
सुबह करीब 9.40 बजे जितेंद्र परदेशीपुरा स्थित दुकान पर थे। तभी फोन पर खबर मिली कि घर में आग लग गई है। कर्मचारी रजत को लेकर आए तो देखा पूरा मकान जल रहा है। पत्नी अनिता उर्फ अन्नू और बेटा मयंक आग में फंस गए।

भीषण थी आग, सीढ़‍ियों से लौटना पड़ा
रहवासी और रिश्तेदारों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि सीढ़ियों से लौट आए। अन्नू पहली मंजिल पर बने कमरे में थी, जबकि मयंक दूसरी मंजिल के कमरे में। सेंट्रलाइज एसी और सीलिंग-फर्नीचर के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और दूसरी मंजिल तक जा पहुंची।

अंदर ही हो चुकी थी महिला की मौत
दमकलकर्मियों के आने पर करीब एक घंटे बाद 54 वर्षीय अनिता को निकाला, लेकिन उसकी मौत हो गई। 28 वर्षीय मयंक खतरे से बाहर है। गोयल परिवार विधायक और कैबिनेट मंत्री का भी करीबी है। उनकी एमबी लाजिस्टिक के नाम से टैक्सी (कारें) चलती हैं।

फायर ब्रिगेड रास्ता भटकी, लोगों ने बाल्टी से पानी डाला
आग की लपटें दूर तक नजर आ रही थीं। फायर ब्रिगेड और पुलिस रेडीमेड कांप्लेक्स पहुंच गए। तब तक एमबी लाजिस्टिक के कर्मचारी अखिलेश प्रजापति, महेश डाले, अनिल और देशराज व पार्षद धर्मेंद्र मौर्य, राजू भदौरिया भी पहुंच गए। पड़ोसी अरविंद शर्मा और मेवाबाई राठौर के घर से पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी कम पड़ गया। काफी देर बाद एसआइ (फायर) सुशील कुमार दुबे गाड़ी लेकर पहुंचे और आगे के कांच फोड़े। बमुश्किल अंदर घुसे और अनिता को निकाला गया। एसीपी विनोद दीक्षित के मुताबिक अनिता की मौत झुलसने और दम घुटने से हुई।

सीढ़ियों से लौटा और फूट-फूटकर रोता रहा, आठ दिन बाद बेटे का रिश्‍ता तय करना था
मैंने अनिता को बचाने के लिए पहली मंजिल तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन लपटों के कारण लौट आया। मैं फूट-फूटकर रोने लगा। एक साल पूर्व ही घर बनाया था। बेटों ने कहा था कि इतना पैसा मत लगाओ, लेकिन मैंने तीन प्लाट बेच कर घर बनाया। पूरे घर में फर्नीचर और सेंट्रलाइज ऐसी लगवाए। आठ दिन बाद तो बड़े बेटे विकास का रिश्ता तय करना था। मेरी आंखों के सामने सारी खुशियां मातम में बदल गईं। घटना के वक्त विकास खाटू श्याम (राजस्थान) में था। उसे लोगों ने काल कर बताया कि पूरा मकान जल चुका है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजनMadhyaPradeshमध्यप्रदेश में 28 अक्टूबर को ई-कचरा प्रबंधन दिवस का आयोजन 42 मिनट पहलेमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँMadhyaPradeshमध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026: 5,800 करोड़ रुपये निवेश, 10,000 नौकरियाँ 42 मिनट पहलेमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 44 मिनट पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 21 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 4 दिन पहले
बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshजनसमस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshतीन मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshराज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृतिMadhyaPradeshह्यूमन रंगोली अन्तर्गत महिलाओं एवं छात्राओं ने बनाई मादा चीता मुखी की विशाल प्रतिकृति 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षणMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 6 दिन पहलेऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
बिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोकIndoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 8 दिन पहलेहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्तIndoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 8 दिन पहलेमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरीMadhyaPradeshजबलपुर-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए विशेष कंपनी के गठन की मंजूरी 8 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाईMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 8 दिन पहलेमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजाMadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 9 दिन पहले
↑