
- बहन के घर जाते समय गोविंद कालोनी में मालवा स्कूल के पास छात्र पर हुआ हमला।
इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने 12वीं के छात्र पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने उसके सिर पर तलवार मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के दौरान छात्र अपनी बहन के घर जा रहा था।
फरियादी धीरेंद्र शर्मा के मुताबिक, जयहिंद नगर निवासी प्रियांशु बेने स्कूटर से बहन के घर जा रहा था। आरोपित ऋषि कश्यप, गणेश पाटिल और उसके साथी ने गाड़ी रोकी और प्रियांशु पर तलवार से हमला कर दिया। उधर, रावजी बाजार थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में बुधवार रात दो बदमाशों ने दुकानदार पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने केस दर्ज किया। मोहम्मद जावेद कुरैशी को आरोपित शाकीर व उसका साथी चाय पीने के बहाने ले गया और विवाद कर चाकू से हमला कर दिया।
