नशे की लत लगाकर बच्चों से मंगवाते थे भीख, युवतियां भी बेच रहीं नशा बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बंबई बाजार में बड़े गिरोह का पर्दाफाश, दो युवक गिरफ्तार।
40 बच्चों को थिनर और अन्य नशे की लत लगा स्मार्ट सिटी कंपनी, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति, सराफा थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।

- 40 बच्चों को थिनर और अन्य नशे की लत लगा
- स्मार्ट सिटी कंपनी, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति, सराफा थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की।
- कार्रवाई के दौरान भिक्षावृत्ति के खिलाफ काम करने वाली संस्था प्रवेश के सदस्य भी शामिल थे।
बंबई बाजार क्षेत्र में नफीस बेकरी के पीछे वाघमारे के बगीचे में करीब 40 बच्चों को थिनर और अन्य नशे की लत लगा उनसे भीख मंगवाने, बाजार में आने वाले लोगों के पर्स व मोबाइल चोरी करवाने वाले गिरोह का शुक्रवार को पर्दाफाश हुआ। स्मार्ट सिटी कंपनी, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल कल्याण समिति, सराफा थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान भिक्षावृत्ति के खिलाफ काम करने वाली संस्था प्रवेश के सदस्य भी शामिल थे।
रेस्क्यू आपरेशन के दौरान 20 से ज्यादा बच्चे मिले, जिनमें से सात से 15 साल के चार बच्चों को पकड़ा गया। शेष भाग निकले। बच्चों व आसपास के लोगों से रेस्क्यू टीम को इस बात का पता चला कुछ वर्षों से वाघमारे का बगीचा अपराध का अड्डा बन गया है। बच्चों के रेस्क्यू के साथ पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्य सद्दाम हुसैन निवासी चंदन नगर और दीन मोहम्मद निवासी मल्हारगंज को भी गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
बेसुध बालक कुछ बोल भी नहीं पा रहा था
रेस्क्यू किया गया सात साल का बालक थिनर के नशे में बेसुध था और लगातार रो रहा था। वह अपने नाम के अलावा कुछ बता नहीं पा रहा था। 10 साल के इस बच्चे के माता-पिता नहीं हैं। वह काफी छोटा था, तभी से इस गिरोह में था और यहां बने गोदाम के पास ही रात को सोता था। वहीं 15 साल का एक किशोर आठवीं में पढ़ता है। उसके पिता लोडिंग चलाते हैं और मां घर में काम करती है।
20 दिनों से स्कूल जाने के बजाय इस गिरोह में आ गया था। एक अन्य बालक गोम्मटगिरि क्षेत्र का रहने वाला था। एक बच्चा पूर्व में भी रेस्क्यू किया गया था और दोबारा भीख व चोरी के काम में इस गिरोह के संपर्क में आया। संस्था प्रवेश की अध्यक्ष रुपाली जैन ने बताया कि 15 परिवारों को समझाइश दी कि बच्चों को स्कूल भेजें, उन्हें शिक्षा दें और भिक्षावृत्ति व नशे की आदत से दूर रखें। कई बच्चे सूचना मिलने पर भाग गए।
गिरोह में 40 बच्चे और एक दर्जन युवतियां
पुलिस को बच्चों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरोह में करीब 40 बच्चे शामिल हैं। गिरोह संचालित करने वाले लोग बच्चों को थिनर व व्हाइटनर का नशा देते थे। उन्हें चोरी करने व भीख मांगने के गुर भी सिखाते थे। मार-पीटकर बच्चों पर इन कामों के लिए दबाव बनाते थे। जवाहर मार्ग स्थित शोरूम व दुकानों पर शादी के लिए खरीदारी करने वालों को बच्चे निशाना बनाते थे।
दो बच्चे लोगों को बात में लगाते और एक उनका पर्स व मोबाइल खींचता था। भीख व चोरी से होने वाली कमाई को सभी वाघमारे के बगीचे में एकत्र करते थे। भीख से बच्चों को हर दिन 300 से 400 रुपये मिल जाते थे। बच्चों के मुताबिक यहां पर 16 से 22 वर्ष की 11 युवतियां भी नशा बेचती हैं। अनैतिक गतिविधियों में भी शामिल हैं। गिरोह के लोग जिन बालिकाओं की नई शादी होती थी, उनके परिवार में विवाद करवाकर व बरगलाकर लाते थे। युवतियां कुछ लोगों पर आरोप लगाकर लूटती थीं।
पुलिस पर सवाल : चार माह बाद भी मिला वही हाल
पुलिस व रेस्क्यू टीम ने जिस बगीचे से गिरोह का पर्दाफाश किया, चार माह पहले भी तीन थानों की पुलिस बल के साथ टीम ने वहां से 19 बच्चों को रेस्क्यू कर इस गिरोह को चलाने वाले पति-पत्नी पैडलर को पकड़ा था। दोनों अभी जेल में हैं। उसके बाद भी यह गिरोह धड़ल्ले से चल रहा था और पुलिस चुपचाप बैठी रही।
वाघमारे के बगीचे में बच्चों से भीख मंगवाने व अवैध गतिविधियां संचालित करने वाला बड़ा गिरोह संचालित हो रहा है। बगीचे के पास हमने सुरक्षा गार्ड तैनात किया है। हमारी टीम मौके पर पहुंची तो 20 बच्चे दिखे, लेकिन चार को ही रेस्क्यू किया जा सका। इस गिरोह से कई अन्य लोग भी जुड़े हैं। हमने पुलिस को जांच कर अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए कहा है।
-दिव्यांक सिंह, सीइओ स्मार्ट सिटी कंपनी

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 20 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 23 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 23 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 23 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले