
इंदौर। हातोद थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने अधेड़ की हत्या कर दी। आरोपितों ने पाइप से पीट पीट कर घायल कर दिया था। गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल ले गए लेकिन मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात नई आबादी हातोद की है। आरोपित देवकरण उर्फ कालूराम दर्जी, पीयूष और राकेश उर्फ हर्ष ने 50 वर्षीय दिनेश बगदीराम काछी पर पाइप से हमला कर दिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपितों की दिनेश और उसके भाई जसवंत से विवाद हुआ था। आरोपितों के पिता को धक्का देने पर गुस्से में दिनेश की हत्या कर दी।
