आम जनता की समस्या को सुनने के लिए इंदौर में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है जिसके चलते इंदौर कलेक्टर कार्यालय और नगर निगम दोनों ही जगह दोनों की समस्याओं का समाधान किया जाता है वहीं नगर निगम में अब अधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी अपने विभागों में जन समस्याओं को सुनने के लिए जनसुनवाई की शुरुआत की है और यह शुरुआत एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा द्वारा की गई है जिनके द्वारा आज अपने विभाग पर बैठकर कर लोगों की समस्याओं को सुना।
.दरअसल लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए एमआईसी सदस्य स्वयं जनसुनवाई कर रहे हैं जहां वह अपने विभाग में सुबह से पहुंच गए और लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ उन्हें तुरंत हल करने का प्रयास भी कर रहे थे वही एमआईसी सदस्य मनीष मामा ने कहा कि लगातार लोगों की शिकायतें मिल रही थी वहीं कल भी गरीबी रेखा के कार्ड को लेकर भी शिकायत मिली थी जिसके बाद यह निश्चय किया गया कि अब मैं स्वयं लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए हफ्ते में एक बार अपने विभाग में जनसुनवाई करूंगा।
