पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कमलनाथ को दिया बीजेपी में आने का न्योता
कांग्रेस से बीजेपी में आने की मची नई भगदड़ के बाद लगातार पूर्व सीएम कमलनाथ (kamal nath) का नाम राजनीतिक कयासों में हैं कि वह भी बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में आ सकते हैं।
कांग्रेस से बीजेपी में आने की मची नई भगदड़ के बाद लगातार पूर्व सीएम कमलनाथ (kamal nath) का नाम राजनीतिक कयासों में हैं कि वह भी बेटे नकुलनाथ के साथ बीजेपी में आ सकते हैं। इस मामले में पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन (sumitra mahajan) ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा कि कमलनाथ का यदि विकास में विश्वास है तो राम का आशीर्वाद लेकर आएं और काम करें। काम के लिए आ जाएं, जो काम के लिए आना चाहता है वो आ जाएं।
‘सद्बुद्धि आती है तो क्या बुराई है’
महाजन ने कहा कि जिन्हें भी लगता है कि हम भला करने वाले के साथ हो जाएं, देश को विकास की राह पर ले जाने वाले के साथ हो जाएं। ऐसी सद्बुद्धि किसी को आती है तो क्या बुराई है। जिन्हें लग रहा है कि अच्छा काम करने वाले हैं, विकास में विश्वास रखते हैं तो साथ में आ जाएं। सभी को मिलकर विकास के लिए काम करना है।
’99 फीसदी जनता शांति चाहती है’
महाजन ने कहा कि आज देश की 99 फीसदी जनता शांति चाहती है, वे विकास चाहते हैं। मैं किसी समुदाय की बात नहीं करती, लेकिन लोग देश का भला चाहते हैं। ये उन्हीं लोगों को बीड़ा उठाना है कि देश को आगे विकास की राह पर ले जाएं। वहीं मिलावटखोरी को लेकर कहा कि जनता का सावधान होने की जरूरत है। सस्ता है ये सोचकर कोई भी मिलावटी सामग्री नहीं लें।
कमलनाथ की डिनर पार्टी
कमलनाथ ने 13 फरवरी को अपने निवास पर डिनर पार्टी का आयोजन किया है। इस डिनर पार्टी में खासतौर पर विधायकों को बुलाया गया है। सूत्रों की मानें तो कमलनाथ अब राज्यसभा जाना चाहते हैं। मध्यप्रदेश से उनका मोहभंग हो गया है। यही कारण है कि उन्होंने विधायकों को अपने यहां डिनर पर बुलाया है। प्रदेश में राज्यसभा की 5 सीटें खाली हो रही हैं। विधायकों की संख्या के हिसाब से एक सीट कांग्रेस को मिलेगी। ये सीट राजमणि पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद खाली हो रही है। कमलनाथ इस सीट पर उम्मीदवार बनकर राज्यसभा जाना चाहते हैं। विधायकों की सहमति और समर्थन हासिल करने के लिए ही इस डिनर पार्टी का आयोजन किया गया है।
कमलनाथ की सोनिया से मुलाकात
हाल ही में दिल्ली में कमलनाथ की कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी से मुलाकात हुई। सूत्रों के मुताबिक इस मुलाकात में कमलनाथ ने सोनिया गांधी से राज्यसभा जाने के संबंध में बातचीत की। उन्होंने छिंदवाड़ा से नकुलनाथ की उम्मीदवारी और राज्यसभा से खुद के जाने की इच्छा जताई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 2 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 2 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 4 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 5 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 5 दिन पहले
Indoreबिना सूचना फुटबॉल कोच को पद से हटाया, ₹51,100 बकाया वेतन मांगने पर स्कूल में प्रवेश पर लगाई रोक 5 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 6 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 8 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreइंदौर जिले के 74 ग्रामों में 30 करोड़ 19 लाख रुपये से होंगे विभिन्न विकास कार्य 11 दिन पहले
Indoreखाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: बिना वैध खाद्य पंजीयन गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स का निर्माण पाए जाने पर अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज में निर्माण कार्य बंद कराया 11 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 20 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 20 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 20 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 20 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 21 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 25 दिन पहले
India Newsश्राद्ध पक्ष का है धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व 25 दिन पहले
Indoreसांवेर विधानसभा के वार्ड 35 और 36 को मिली विकास कार्यों की सौगात, मंत्री श्री सिलावट ने 19.50 करोड़ रुपये के कार्यों का किया भूमिपूजन-लोकार्पण 26 दिन पहले