इंदौर लसूड़िया थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां सुने फ्लैट को निशाना बनाकर अज्ञात चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है वही एक संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक स्कीम नंबर 114 में रहने वाले प्रशांत यादव द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई है कि उनके फ्लैट में कोई अज्ञात चोर ने ताला तोड़ा और चोरी की घटना को अंजाम दिया जब वह घर पहुंचे तो फ्लैट का ताला टूटा हुआ था और अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान व्यस्त था वही जरूरी सामान अज्ञात चोर चुरा कर फरार हुआ है पूरे मामले में फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है वही एक संदिग्ध युवक सीसीटीवी में कैद हुआ है जिसके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है वही क्षेत्र में बढ़ती चोरी को देखते हुए एक टीम भी गठित की गई है जो चोरों पर विशेष निगाह रख रही है लेकिन उसके बावजूद भी लगातार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही है।
