क्राइम ब्रांच और जूनी इंदौर पुलिस ने नकली सिगरेट बेचने के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए चार लाख रुपये से ज्यादा की नकली सिगरेट जब्त कि है । वही दुकानदारों से पूछताछ जारी है जिसमे जल्द बड़े खुलासे की उम्मीद है ।
मामला जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का है । यह सिंधी कॉलोनी में पान की दुकानों पर ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली सिगरेट बेचे जाने की शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच और जूनी इंदौर पुलिस ने दुकानों पर छापा मार कार्यवाही की जहां से चार लाख रुपये से ज्यादा के नकली सिगरेट जब्त मिली है । साथ ही बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित गोगो पेपर भी मिला है ।
मामले में पुलिस ने दुकान संचालकों से भी पूछताछ शुरू कर दी है । आशंका है की जल्द और भी माल बरामद हो सकता है ।
