आज अभिभाषक संघ शुजालपुर द्वारा पूर्व एसडीएम का विदाई समारोह और नवागत एसडीएम का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। न्यायालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में शुजालपुर के पूर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सत्येंद्र सिंह का शाजापुर जिला मुख्यालय पर स्थानांतरण होने पर अभिभाषक संघ द्वारा पूर्व एसडीएम का सम्मान कर उन्हें विदाई दी गई । इसके साथ ही अनुविभाग की नवागत एसडीएम और 2021 बेंच की आईएएस सुश्री अर्चना कुमारी का भी शुजालपुर अनुविभागीय अधिकारी के रूप में पदभार संभालने पर उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया है। इस कार्यक्रम में न्यायाधीश श्रीमती सोनम शर्मा का भी पदोन्नत होकर एडीजे बनने पर अभिभाषक संघ द्वारा उन्हे भी पुष्प गुच्छ और श्रीफल देकर सम्मानित कर बधाई दी। इस कार्यक्रम में माननीय न्यायाधीशगणों के साथ बड़ी संख्या में अभिभाषक संघ के पदाधिकारी और अधिवक्तागण मौजूद रहें। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने स्थानीय अभिभाषकों के बीच अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रीतम राणा ने किया और अभिभाषक संघ शुजालपुर के अध्यक्ष अजयपाल सिंह जादौन ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
