मेयर इन कौंसिल की बैठक संपन्न
500 साल बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर स्थापना पर मान. प्रधानमंत्री जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया निगम में पहली बार लेखा अनुदान होगा स्वीकृत मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में मिडियन निर्माण के दौरान अधिक से अधिक ग्रीनरी हो इसका विशेष ध्यान रखे- महापौर एरोड्रम से छोटा बांगडदा तक 100 फीट रोड का होगा निर्माण हरदा में हुई दुखद घटना पर बैठक में की संवेदना व्यक्त इंदौर 06 फरवरी 2024।

- 500 साल बाद अयोध्या में श्री राम मंदिर स्थापना पर मान. प्रधानमंत्री जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया
- निगम में पहली बार लेखा अनुदान होगा स्वीकृत
- मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में मिडियन निर्माण के दौरान अधिक से अधिक ग्रीनरी हो इसका विशेष ध्यान रखे- महापौर
- एरोड्रम से छोटा बांगडदा तक 100 फीट रोड का होगा निर्माण
- हरदा में हुई दुखद घटना पर बैठक में की संवेदना व्यक्त
इंदौर 06 फरवरी 2024। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में मेयर इन कौंसिल की महापौर सभाकक्ष में बैठक ली गई। बैठक में आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह, महापौर परिषद सदस्य श्री राजेन्द्र राठौर, श्री निरंजनसिंह चौहान, श्री नंदकिशोर पहाडिया, श्री अश्विनी शुक्ल, श्री जीतु यादव, श्रीमती प्रिया डांगी, श्री मनीष शर्मा, श्री राजेश उदावत, श्री राकेश जैन, समस्त अपर आयुक्त, समस्त विभाग प्रमुख व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। मेयर इन कौंसिल की बैठक के दौरान हरदा में हुई दुखद घटना पर शोक संवेदना भी व्यक्त की गई।
मेयर इन कौंसिल की बैठक में सर्वप्रथम महापौर श्री भार्गव द्वारा लगभग 500 वर्ष पश्चात अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा करने पर मान. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही निगम में पहली बार आगामी लोकसभा निर्वाचन के दौरान आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए, आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 के अपै्रल 2024 से जुलाई 2024 तक के 04 माह के निगम के व्यय हेतु लेखा अनुदान राशि की स्वीकृति दी गई। साथ ही मेयर इन कौंसिल की बैठक में भंवरकुंआ चौराहे से आयटी पार्क चौराहे तक एवं तेजाजी नगर अंडरपास से पुष्पकुंज हॉस्पिटल तक स्टार्म वॉटर लाइ्रन डालने तथा आवश्यकतानुसार विभिन्न सथान पर फुटपाथ निर्माण कार्य के लिये रूपये 7 करोड 64 लाख से के अधिक के अतिरिक्त कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई, मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के अंतर्गत निर्माणधीन कार्य (आईएसबीटी से रोबोट चौराहा) के मध्य आरसीसी मिडियन निर्माण कार्य करने के संबंध में रूपये 8 करोड 58 लाख से अधिक के विकास कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही महापौर श्री भार्गव द्वारा उपरोक्त निर्माण कार्य के तहत मिडियन में अधिक से अधिक ग्रीनरी का कार्य हो, इसका ध्यान रखने के भी विशेष निर्देश दिये गये।
मेयर इन कौंसिल की बैठक में एरोडम थाने से छोटा बांगडदा गांव होते हुए एमआर 5 तक सडक निर्माण में 6 लेन सीमेंट कांक्रीट केरेजवे, सेन्टल मिडियन, पुल-पुलिया निर्माण, फुटपाथ, स्टार्म वॉटर लाईन, सेन्टल लाईटिंग, इलेक्टिक लाईन शिफिटंग आदि कार्य सहित कुल 35 करोड 48 लाख के विकास कार्यो की निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गई। इंदौर बायपास का राउ सर्कल से डीपीएस स्कुल तक एक तरफ दो लेन सीमेंट कांक्रीट सर्विस रोड निर्माण, पुल-पुलिया चौडीकरण, पूर्व से निर्मित डेªन को कव्हर करना, इलेक्टिक लाईन शिफिटंग कार्य के तकनीकी व अन्य बिन्दुओ की स्वीकृति, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महापौर केसरी कुश्ती आयोजन करने की स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही इंदौर नगर निगम के लिये कैप्टिव उपभोग हेतु जलूद पम्पिंग स्टेशन पर 60 मेगावॉट सौर उर्जा के स्थापना के संबंध में सदर कार्य हेु 10 वर्ष संचालन, संधारण व राशि रूपये 271.16 करोड की निविदादर को स्वीकृति प्रदान की गई।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 3 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 3 दिन पहले
MadhyaPradeshउज्जैन में शिप्रा किनारे महामंडलेश्वर का आलीशान होटल जमींदोज, अभी दो दर्जन मंदिर रडार पर 3 दिन पहले
Bhopalसीएम डॉ. मोहन का निवेश पर जोर, कहा- हर दृष्टि से मध्यप्रदेश में इंवेस्टमेंट देगा लाभ 3 दिन पहले
India Newsगलती हो गई लिखकर पूरी की हत्या की विवेचना, 7 साल बाद सबूतों के अभाव में मुख्य आरोपी बरी; कोर्ट ने डीजीपी और कमिश्नर को भेजी रिपोर्ट 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 3 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण 5 दिन पहले
MadhyaPradeshऔद्योगिक विकास को गति देने तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 5 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्लोबल स्किल पार्क के अंतर्राष्ट्रीय प्लेसमेंट प्राप्त प्रशिक्षणार्थियों को दी बधाई 7 दिन पहले
MadhyaPradeshमेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा में बाधा ना बने आर्थिक अभाव : श्रीमती ए. श्रीजा 7 दिन पहले
Delhiसुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी और अखिलेश यादव को नोटिस, 12 अक्टूबर के मार्च पर मांगा जवाब 7 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 7 दिन पहले
MadhyaPradeshसैनिकों के पुनर्वास और कौशल विकास में क्रिस्प की भूमिका सराहनीय : सुकृति लिखी 7 दिन पहले
MadhyaPradeshराज्य सरकार सच्चा वादा-पक्का काम के भाव से जनकल्याण के सभी वादे कर रही पूरे 7 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 7 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 7 दिन पहले