इंदौर में लुटेरों ने चाकू मारकर युवक-युवती से मोबाइल लूटा, तीन दिन में दसवीं वारदात
इंदौर में सुबह-सुबह वारदात करने वाले बदमाशों को अब तक नहीं पकड़ सकी पुलिस। सीसीटीवी फुटेज ही ढूंढ रही। इंदौर। रिंग रोड़ पर चाकू मारकर लूटपाट करने वाले बदमाशों से दहशत का माहौल है। बदमाश सुबह के वक्त वारदात करते हैं।
- इंदौर में सुबह-सुबह वारदात करने वाले बदमाशों को अब तक नहीं पकड़ सकी पुलिस। सीसीटीवी फुटेज ही ढूंढ रही।
इंदौर। रिंग रोड़ पर चाकू मारकर लूटपाट करने वाले बदमाशों से दहशत का माहौल है। बदमाश सुबह के वक्त वारदात करते हैं। आसानी से रुपये-मोबाइल फोन न देने पर चाकू मार देते हैं। रविवार तड़के एक युवक को टारगेट किया गया। उसकी जांघ पर चाकू मारकर फोन छीन लिया। इसके पूर्व भंवरकुआं में पांच लोगों को लूटा गया था।
घटना खजरना थाना क्षेत्र स्थित ब्रिज के समीप की है। वंदन नगर निवासी मयंक शैलेंद्र सोनी एक युवती के साथ घर लौट रहा था। दोनों सिलीकान सिटी में जन्मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे। निर्माणाधीन ब्रिज के पास बदमाशों ने युवक-युवती को रोका और मोबाइल मांगा। एक बदमाश ने मयंक की जांघ में चाकू घोंप दिया। दोनों ने लोगों से मदद मांगी और चाचा संजय सोनी को कॉल कर घटना बताई। सुबह मयंक का एमवाय अस्पताल में उपचार करवाकर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
भंवरकुआं में हुई सीरियल वारदात
सुबह-सुबह लूट करने वाली गैंग से पुलिस परेशान है। गुरुवार सुबह पौने छह बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने भंवरकुआं थाना क्षेत्र में प्रतिक्षा ढाबा से राजीव गांधी चौराहा के बीच पांच लोगों को लूटा था। बदमाशों ने एक सब्जी व्यापारी पर चाकू से हमला भी किया था। इसके बाद कनाड़िया और रोबोट चौराहा के पास भी घटना हुई। पुलिस अभी तक सीसीटीवी फुटेज ही खंगाल रही है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि सभी वारदातों में एक गैंग है या अलग अलग गैंग का हाथ है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 15 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 19 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 19 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले