आज शुजालपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युंवा सप्ताह के अंतर्गत एक मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर ब्वॉयज , सिनियर गर्ल्स,जूनियर ब्वॉयज और जूनियर गर्ल्स वर्ग के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। ABVP छात्र संगठन द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजयंती से शुरू हुई इस युंवा साप्ताह में सामान्य ज्ञान,चित्रकला,रंगोली, निबंध प्रतियोगिता,चेयर रेस के बाद आज 25 जनवरी को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। जिसमें सीनियर और जूनियर सहित कुल 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इस युंवा सप्ताह के समापन समारोह में विशेष अतिथि के रूप में कालेज प्राचार्य R K शर्मा, ABVP के प्रांतीय संगठन मंत्री नीलेश सोलंकी के साथ शुजालपुर एसडीओपी पिन्टू सिंह बघेल मंचासीन रहें। मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुए इस कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को अपने ओजस्वी भाषण से संबोधित करते हुए उन्हें स्वामी विवेकानंद जी की जीवनशैली को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं पुरुस्कार राशि और स्मृति चिन्ह का वितरण किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन दिया उमठ ने किया।
