
धार 19 जनवरी 2024 धार कॉलेज से अपहरण की गई छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है और सात आरोपियों में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है साथ ही घंटनाक्रम में उपयोग लाया गए वहानो को भी पुलिस ने जब्त किया है।
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए धार पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को परीक्षा देकर लौट रही छात्र का दिन दहाड़े अज्ञात आरोपियों द्वारा अपहरण कर लिया गया था । आरोपियों द्वारा बिना नंबर वाली सफेद रंग की इको मारुति वाहन और बाइक का उपयोग किया गया था। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस में तुरंत कार्यवाही करते 10 टीमों का गठन कर मामले की छानबीन प्रारम्भ की। पुलिस ने 30 घंटो की कड़ी मेहनत और जंगलों की खाक छान कर विषम परिस्थितियों में छात्रा को दस्तयाब(बरामद )किया। एस पी ने बताया कि मामले में अब तक यह सामने आया है कि छात्र का पहलें स्कूल समय में मुख्य आरोपी और षडयंत्रकर्ता भारत पिता मूलचंद बडुके जाति भील निवासी पंजरिया थाना धरमपुरी से प्रेम सम्बन्ध थे बाद में लड़की ने आरोपी से बात करना बंद कर दी थी । इस बीच आरोपी भारत की शादी अन्य लड़की से हो गईं।और बाद में छात्रा का झुकाव एक अन्य युवक की तरफ हो गया । छात्रा वर्तमान में धार महाविधालय से एम ए कर रही है। पिछले 1 साल से आरोपी भारत छात्रा को मोबाइल पर मैसेज कर बात करने की कोशिश कर रहा था और लड़की उसका जवाब नहीं दे रही थी इससे नाराज होकर आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया । पुलिस के आरोपियों के विरुद्ध पहले धारा 365 के तहत मामला दर्ज किया गया था जिसमें अब धारा 366, 368, 506, 342, 120 भी भादवि का इजाफा कर दिया गया है। अपहारण मामले को लेकर पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों सुरेंद्र पिता ज्ञान सिंह रावत 21 वर्ष निवासी बरखेड़ा थाना बाग, रोहित पिता छोटू नरगेश 19 वर्ष निवासी ग्राम पंजारिया थाना धरमपुरी संजय उर्फ अनिल चौहान 24 वर्ष ग्राम मेरती थाना बाग को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी भारत सहित शेष अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक में छात्रा को बरामद करने में भूमिका निभाने वाले पुलिस टीम के सदस्यों को ₹ दस हजार देने की घोषणा की है।
