इंदौर में साइबर अपराध की वारदात रुकने का नाम नहीं ले रही है जहां एक और आम आदमी साइबर अपराध से ग्रसित है तो वहीं दूसरी ओर क्राइम ब्रांच के ही एडिशनल डीसीपी के सोशल मीडिया के फेसबुक अकाउंट का फेक अकाउंट बनाकर प्रदेश के दो जिलों में ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है…।
पूरे मामले में क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी के मुताबिक उनका फेक फेसबुक आईडी बनाकर लोगों के साथ ठगी की वारदात की जा रही है यह आईडी राजीव दास के द्वारा बनाई गई है जो की एक अधिकारी का ट्रांसफर होने के बाद उनका जो घर का समान होता है उसे बेचने के लिए आईडी के माध्यम से लोगों के साथ ठगी कर रहा है और इसी के तहत ग्वालियर के एक-एक प्रधान आरक्षक के साथ भी 36000 रुपए की ठगी की वारदात की गई थी जिस पर से उनके पास फोन आया था और फोन आने के बाद पूरे मामले में क्राइम ब्रांच ग्वालियर में शिकायत की गई है तो वहीं दूसरी ओर एक अन्य पुलिस कर्मी के साथ भी 25000 रुपए की धोखाधड़ी हुई है दोनों ही मामलों में साइबर क्राइम में शिकायत दर्ज की गई है तो वहीं पूरा मामले में राजेश दंडोतिया का कहना है कि अभी प्राथमिक रूप से जो फेक आईडी उसे बंद कर दिया गया है और जिस भी व्यक्ति ने फेक आईडी को बनाया है उसकी तलाश की जा रही है
