इंदौर मैं दो नाबालिक बच्ची स्कूल की ड्रेस मैं घर से नाराज होकर अयोध्या की ओर निकल गई थी वही जब दोनों बच्ची ई रिक्शा में बैठी तो ई रिक्शा चालक ने दोनों बच्चियों को ले जाकर महिला थाने के सुपुर्द कर दिया वही जब बच्चियों से महिला थाने में पूछताछ की गई तो बच्चियों द्वारा बताया गया कि हम दोनों सगी बहने है हमारी कोई घर में सुनता नहीं है इसलिए हम लोग परेशान हैं तो हम अब अयोध्या जाने के लिए घर से निकले थे क्योंकि अयोध्या में अभी हमें खाना और रहना फ्री में मिलेगा वही एडिशनल डीसीपी प्रियंका ने बताया कि जिस तरह अभी अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चर्चाएं जोरों पर है उसी को देखते हुए यह दोनों बच्ची घर से नाराज होकर अयोध्या की ओर निकल पड़ी थी वही रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा चालक ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चियों को सकुशलता से महिला पुलिस के हवाले कर दिया है वहीं पुलिस ने दोनों बच्चियों की काउंसलिंग कर उनके माता-पिता को सौंप दिया
