देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बन रही मिशनरियां, समाज सेवा की आड़ में चल रहा मतांतरण का खेल

बिना अनुमति और गुपचुप ढंग से चल रहे अवैध बाल गृहों से बच्चों का गायब होना बड़ी चिंता, विदेशी फडिंग का मतांतरण में उपयोग समाज और राष्ट्र के लिए नुकसानदेह है।

Abhishek Raghuvanshi16 जनवरी 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • बिना अनुमति और गुपचुप ढंग से चल रहे अवैध बाल गृहों से बच्चों का गायब होना बड़ी चिंता, विदेशी फडिंग का मतांतरण में उपयोग समाज और राष्ट्र के लिए नुकसानदेह है।
  • बाल गृहों में मतांतरण से लेकर यौन शोषण और मानव तस्करी का खेल
  • सेवा की आड़ में ऐसी अवैध गतिविधियां सुरक्षा के लिए बड़ा संकट
  • अन्य तरीकों से मिल रही विदेशी फंडिंग

इंदौर। बाल संरक्षण गृह या आश्रम का अर्थ एक ऐसी जगह से है, जहां बच्चे सुरक्षित रह सकें। प्रदेश में अवैध रूप से चल रहे कई बाल गृहों का जो सच छापे और जांच के बाद सामने आ रहा है, वो कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहा है। ऐसी कहानियां सामने आ रही हैं, जो कल्पना से भी परे हैं। इनका सबसे बुरा पहलू यह है कि यहां पर मतांतरण से लेकर बच्चों का यौन शोषण और मानव तस्करी जैसी गतिविधियां भी संचालित होने की बात सामने आई है।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर जैसे शहरों में हाल ही मे मिले अवैध बाल गृहों के मामले में ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है। इन बाल गृहों को लेकर नित नए खुलासे हो रहे हैं। सेवा की आड़ में ऐसी अवैध गतिविधियां सामाजिक ताने-बाने और सुरक्षा के लिए बड़ा संकट बन चुकी हैं। विदेशी फंड का इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल होना समाज और राष्ट्र के लिए नुकसानदेह तो है ही, यह गलत संदेश भी दे रहा है

भोपाल में अवैध रूप से संचालित आंचल बाल गृह के मामले में सामने आया कि यहां 68 बच्चियों का नामांकन हुआ था लेकिन उनमें से 26 बच्चियां गायब हैं। इस बालगृह को चलाने वाले संचालक अनिल मैथ्यू को इन लड़कियों के बारे में पता तक नहीं है कि वो आखिर गईं तो कहां? इस बालगृह में छह से 18 साल की बच्चियां और किशोरियां रहती हैं, जिसमें से अधिकांश हिंदू हैं।
यहां चल रही अनियमितताओं की सूचना जब राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो को मिलीं, तो उन्होंने चार जनवरी को यहां छापा मारा। उन्हें यहां तमाम तरह की अनियमितताएं मिलीं। उन्होंने खुद इसकी सूचना इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की।

यह मामला इतना बढ़ चुका है कि इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने प्रशासन से तुरंत कठोर कदम उठाने का आग्रह किया है। भोपाल के इस बाल गृह को संजीवनी सर्विसेस सोसायटी द्वारा संचालित किया जाता है। यह बाल गृह विदेशी दानदाताओं की मदद से बना था। संजीवनी सर्विसेस सोसायटी को जर्मनी से लगातार करोड़ों रुपये की फंडिंग मिली है, जिसके साक्ष्य भी सामने आ गए हैं।

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले
विदेशी फंडिंग के दुरुपयोग का कोई यह पहला मामला नहीं है। इस तरह के कई मामले पहले भी आ चुके हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय कई ईसाई मिशनरी संगठनों को विदेशी अनुदान विनियमन अधिनियम के तहत मिली चंदा लेने की अनुमति रद भी कर चुका है। इसके बाद भी ये अन्य तरीकों से विदेशी फडिंग प्राप्त करते हैं। जब भारत सरकार या राज्य सरकार विदेशी फंडिंग पर किसी तरह की रोक लगाते हैं तो मिशनरी से जुड़े संगठन खूब हाय-तौबा मचाते हैं।

यह सही है कि भारतीय संविधान धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है, जिसमें अपने पंथ के प्रचार का भी अधिकार शामिल है। हर अधिकार की तरह इस अधिकार की भी कुछ सीमाएं हैं। यह जानना भी जरूरी है कि यह अधिकार किन परिस्थितियों में दिया गया था।

दरअसल स्वतंत्रता के समय भारत आर्थिक रूप से संपन्न देश नहीं था और वित्तीय सहायता के लिए विदेशी फंडिंग और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों पर निर्भर था। भारत को मिशनरियों के आगे झुकना पड़ा और संविधान में अपने पंथ के प्रचार का अधिकार कुछ पाबंदियों के साथ दिया गया। मतांतरण के लिए पैसे का इस्तेमाल तो स्वतंत्रता से पहले से भी होता था, परंतु स्वतंत्रता के बाद और भी बहुत तरह के प्रयोग किए जाने लगे।

मिशनरियों ने अपने अनुभवों से पाया कि भारतीय धर्मों के लोग अपनी सांस्कृतिक मान्यताओं से भावनात्मक तौर पर इतने गहरे जुड़े हैं कि समस्त प्रयासों के बावजूद बड़ी संख्या में मतांतरण संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उन्होंने सेवा के सहारे अपने मंसूबों को पूरा करने के प्रयास शुरू किए। हजारों शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, सामाजिक सेवा केंद्रों का विस्तार पूरे भारत में किया गया। उसी का नतीजा है कि आज देश की तीस प्रतिशत शिक्षा एवं 22 प्रतिशत स्वास्थ्य सेवाओं पर मिशनरियों का अधिकार है। चर्चों के पास पूरे देश में पाश इलाकों में कीमती जमीनें है।

देश की सुरक्षा के लिए बन रहे चुनौती
ये मिशनरियां अपने संस्थानों के इस्तेमाल से गरीब और पिछड़े वर्ग के लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायता देकर मतांतरण के लिए प्रेरित करते हैं। सेवा की आड़ में चल रही इस प्रकार की गतिविधियों पर पूरी तरह से नियंत्रण आवश्यक है। यह तभी संभव है जब विदेशी चंदे पर सख्ती से रोक लगाई जाए। अवैध गतिविधि में लिप्त मिशनरी या अन्य संगठनों पर सख्त पाबंदी की आवश्यकता है। बाल गृहों में बच्चों का शोषण और मतांतरण सामाजिक ताने-बाने को कमजोर करने के साथ देश की सुरक्षा के लिए चुनौती बन रहा है।

गांधीजी ने जताई थी नाराजगी
भारत में ईसाई मिशनरियों ने अपनी गतिविधियां ब्रिटिश शासनकाल के दौरान ही बढ़ाना शुरू कर दी थीं। उस दौर में भी हिंदू देवी-देवताओं के लिए बेहद अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया जाता था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी अपने संस्मरणों में राजकोट में उनके स्कूल के बाहर हिंदू देवी-देवताओं के बारे में लिखे गए अपमानजनक शब्दों का उल्लेख किया है। गांधीजी जीवन भर ईसाई मिशनरियों द्वारा सेवा कार्यों के नाम पर किए जाने वाले मतांतरण के विरुद्ध रहे। जब अंग्रेज भारत से जाने लगे तो ईसाई मिशनरी के संगठनों ने प्रश्न उठाया कि स्वतंत्र भारत में क्या उन्हें मतांतरण की अनुमति दी जाएगी, तो गांधीजी ने इसका जवाब न में दिया था। गांधीजी के अनुसार लोभ-लालच के बल पर मतांतरण करना घोर अनैतिक है।

कानून बनने से लगी है लगाम
जबरन मतांतरण को लेकर कई राज्यों ने कानून भी बना दिए है। मध्य प्रदेश में भी धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 2020 लागू है। इस तरह का कानून मध्य प्रदेश के अलावा उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड सहित कई अन्य राज्यों में भी बने हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने इस कानून में कई तरह प्रावधान किए गए है।

बहला-फुसलाकर, धमकी देकर जबरदस्ती मतांतरण और शादी करने पर 10 साल की सजा का प्रावधान भी इसमें है। यह गैर जमानती अपराध होगा।

मतांतरण और मतांतरण के बाद होने वाले विवाह के दो महीने पहले कलेक्टर को धर्मांतरण और विवाह करने व करवाने वाले दोनों पक्षों को लिखित में आवेदन देना होगा।

बगैर आवेदन दिए मतांतरण करवाने वाले धर्मगुरु, काजी, मौलवी या पादरी को भी पांच साल तक की सजा का प्रावधान है।
मतांतरण और जबरन विवाह की शिकायत पीड़ित, माता-पिता, परिजन या अभिभावक द्वारा की जा सकती है।

सहयोग करने वालों को भी मुख्य आरोपित बनाया जाएगा। उन्हें अपराधी मानते हुए मुख्य आरोपित की तरह ही सजा होगी।
जबरन मतांतरण या विवाह कराने वाली संस्थाओं का रजिस्ट्रेशन रद किया जाएगा।

अपने धर्म में वापसी करने पर इसे मतांतरण नहीं माना जाएगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 14 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 14 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑