देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड पर रविवार देर रात मांस से भरे वाहन को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया । कार्यकर्ताओं ने गोमांस होने की शक जताई थी । आक्रोशित लोगों ने बायपास पर जाम लगा दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत किया ।
वीओ – मामला नगर निगम के देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड का है । यह गोमांस से भरी गाड़ी हिंदू संगठन के लोगो ने पकड़ी । जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ । इसी बीच गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला । कार्यकर्ताओं ने बताया कि ग्राउंड के जिम्मेदार बता रहे थे कि वे खजराना से यह मांस लाए हैं । जब कागज मांगे तो नहीं दिखा पाया ।
हंगामे के सूचना पर खुडेल पुलिस और ट्रेंचिंग ग्राउंड प्रभारी भी पहुंचे ।
मामले में पुलिस को समझाइश के बाद मामला शांत हुआ । फिलहाल पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी ।

