इंदौर शहर में मकर संक्रांति को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है उसी के चलते महापौर पुष्पमित्र भार्गव ने भी दशहरा मैदान में मित्र मकर संक्रांति का आयोजन किया गया जिसमें पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और इंदौर वासियों को एक जगह एकत्रित करने का कार्य किया गया है मकर संक्रांति के इस आयोजन में पुराने पारंपरिक खेल भी देखे गए। इंदौर महापौर ने कहा की त्यौहार ही होते है जो हमको आपकों एक दूसरे से जोड़ते हैं और पारंपरिक खेल को खेलने का आनंद भी इन त्योहारों पर ही आता है यह त्योहार पारंपरिक खेलों को जिंदा रखते हैं वही 22 तारीख पर अयोध्या मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि जगह-जगह धार्मिक आयोजन जा रहे हैं प्रभात फेरियां भी निकाली जा रही है धार्मिक यात्राए भी निकाली जा रही है इंदौर शहर में भी इस अवसर पर भव्य आयोजन होने जा रहे हे
