देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में माफियाओं के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चंदननगर क्षेत्र का सामने आया है। जहां क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग कालोनाइजर के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं, लोगों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट की शासकीय भूमि पर कॉलोनाइजर ने कॉलोनी काट कर प्लाट अवैध रूप से बेंच दिए हैं। मामले में मल्हारगंज एसडीएम ओम नारायण सिंह बताया कि पूरे मामले में जांच कर कार्यवाही की जा रही है।
