इंदौर की चंदन नगर थाना पुलिस ने महज 24 घंटे पहले हुई दो लाख रुपए से भरे बैग की लूट की सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनो आरोपितो को गिरफ्त में लेकर उनसे लूटी गई नगदी और लूट की राशि से खरीदे गए मोबाइल फोन के साथ घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटर सायकल बरामद कर ली है। इधर फरियादी ने पुलिस की कार्यशैली की तारीफ की है।
इंदौर की चंदन नगर पुलिस की गिरफ्त में आ चुके ये दोनों आरोपित सोहेल और फैजान है। इन दोनों नकाब पोशों ने ही 8 जनवरी को गैस एजेंसी के संचालक गोविंद गुरनाननी को निशाना बनाकर उनकी आखों में मिर्च डालकर, उनसे दो लाख की नगदी से भरा बैग लूट लिया था। इस दौरान दोनों लुटेरों ने गोविंद पर हथियार से हमला भी कर दिया था। इसके बाद गोविंद ने अपने आप को जैसे तैसे संभाला था। जैसे ही लुटेरों ने घटना क्रम को अंजाम दिया था वैसे ही पुलिस की टीम भी सक्रिय हो गई । इसका लाभ पुलिस को मिला और पहली बार लूट की घटना को अंजाम देने वाले नौसिखिए लुटेरे 24 घंटे के भीतर ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने सोहेल और फैजान से एक लाख 19 हजार रुपए नगद, मोबाइल फोन, हथियार और मोटर सायकल जब्त कर ली है।
पुलिस का कहना है सोहेल और फैजल का पुराना कोई अपराधिक रिकार्ड नहीं है और इन्हें राउंडअप करने में उन दो दर्जन से अधिक स्थानों से खंगाले गए सीसीटीवी विजुअल थे जिनको आधार बनाकर आरोपितों तक पहुंचा जा सका।
जैसे ही लूट की वारदात को अंजाम देने वालों का सुराग लगानें की जानकारी फरियादी गोविंद गुरनानानी को लगी वो फूल और मिठाई लेकर थाने पहुंच गए और खाकी का धन्यवाद देते रहे।
बाइट गोविंद गुरनानी,
पुलिस ने सोहेल और फैजान को सागर पैलेस कब्रिस्तान सिरपुर गेट से गिरफ्त में लिया। जबकि लुटेरों ने सेल टैक्स कालोनी में वारदात को अंजाम दिया था

