ऑपरेशन प्रहार के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर एवं विजयनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 4 किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार क्या है जिसके पास से एक दो पहिया वाहन भी बरामद किया गया है पकड़े गए आरोपों पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है
जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित मेदांता हॉस्पिटल के सामने भूसा मंडी में एक अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋषि उर्फ राज पिता सत्येंद्र उर्फ सचिन चौधरी निवासी अमलापुरम जिला बैतूल को पकड़ा जो चित्र नगर विजय नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहता है आरोपी की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 4 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है नहीं एक दो पहिया वाहन भी बरामद किया है जिससे वह गंजे की तस्करी करता था आरोपी नशा करने का आदी है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी प्रकरण दर्ज है उसे सच में आरोपी ने बताया कि वह गांजे के छोटे-छोटे पैकेट बनाकर आसपास के क्षेत्र में युवाओं को सप्लाई करता था
