देश की बात, आपके शहर से
Indore28°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 7 बार पढ़ी गई

गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 63 हुई, 5 की मौत

गुजरात में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले. अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के (coronavirus)अब तक 22 मामले सामने आए हैं जबकि वडोदरा, गांधीनगर और राजकोट में 9-9 मामले मिले हैं. अहमदाबाद.

Abhishek Raghuvanshi29 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 63 हुई, 5 की मौत

गुजरात में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले.

अहमदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के (coronavirus)अब तक 22 मामले सामने आए हैं जबकि वडोदरा, गांधीनगर और राजकोट में 9-9 मामले मिले हैं.

अहमदाबाद. गुजरात (Gujarat) में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण (coronavirus) के आठ नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 63 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि अहमदाबाद के अस्पताल में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के बाद कोरोना वायरस से राज्य में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर पांच हो गया.

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि अहमदाबादमें कोविड-19 के एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. उन्होंने कहा कि यह राज्य का पहला मामला है जहां मरीज को पूरी तरह ठीक होने के बाद घर भेजा गया है.

उन्होंने कहा, “रविवार को कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आए- अहमदाबाद में चार, राजकोट, सूरत, पोरबंदर और गिर सोमनाथ से एक-एक मामले सामने आए. जिससे कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या बढ़कर प्रदेश में 63 हो गई.”

उन्होंने कहा कि इन आठ लोगों में से चार लोग स्थानीय स्तर पर प्रसार से संक्रमित हुए, तीन ने हाल में दुबई और जर्मनी की यात्रा की थी जबकि एक अन्य ने कई राज्यों की यात्रा की थी. पोरबंदर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला रविवार को सामने आया. राज्य के 10 जिले अब इस बीमारी से प्रभावित हैं.रवि ने कहा कि अहमदाबाद में अब तक 22 मामले सामने आए हैं जबकि वडोदरा, गांधीनगर और राजकोट में 9-9 मामले मिले, सूरत में आठ, गिर सोमनाथ में दो, कच्छ, भावनगर, पोरबंदर और मेहसाणा में संक्रमण का एक-एक मामला मिला है. उन्होंने कहा कि मौजूदा मामलोंमें से अभी सिर्फ दो लोगों को जीवन रक्षक प्रणालीपर रखा गया है जबकि 55 अन्य की हालत स्थिर है.

उनके मुताबिक अहमदाबाद में एक मरीज को अस्पताल से छुट्टी दी गई है लेकिन वह अगले 14 दिन घर में पृथक रहेगा. उन्होंने कहा कि यह राज्य में पहला मामला होगा जब इस बीमारी के मरीज को ठीक होने केबाद छुट्टी दी गई है. उन्होंने बताया कि पोरबंदर में जो 48 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है उसे अपनी बेटी से यह संक्रमण हुआ जो हाल में दुबई से लौटी थी.

उन्होंने बताया कि दो अन्य नए मरीजों में 67 वर्षीय महिला भी शामिल है जिनके पति भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और हाल ही में मुंबई जाने वाला 34 वर्षीय शख्स भी संक्रमित पाया गया है. राज्य में अभी तक इस वैश्विक महामारी से पांच लोगों की मौत हुई है. तीन लोगों ने अहमदाबाद में और एक-एक शख्स ने सूरत और भावनगर में जान गंवाई.

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए Ahmedabad से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.

First published: March 29, 2020, 11:30 PM IST

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 9 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
↑