मंगलवार को स्कूल बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद परिजनों ने क्षेत्र के रहवासियों के साथ थाने पहुंचकर कठोर कार्यवाही की मांग करते की है । परिजनों का कहना है की इसमें स्कूल प्रबंधन के खिलाफ भी पुलिस प्रकरण दर्ज करने की मांग की है ।
मामला मंगलवार दोपहर का है जब जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के माणिकबाग इलाके में एक स्कूल बस बेकाबू हो गई थी । इसमें दीपक नाम के युवक की मौत हो गई थी वही कुछ अन्य लोगो घायल भी हुए थे । मामले में मृतक के परिजन रात को क्षेत्र के लोगो के साथ जूनी इंदौर थाने पहुंचे और कठोर कार्यवाही की मांग की
वरिष्ठ अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन अपने घर लौट गए । वही पुलिस मामले में स्कूल बस के सभी रिकार्ड और ड्राइवर के बारे में जांच पड़ताल कर रही है ।
