देश की बात, आपके शहर से
Indore30°CMostly clear
TimeNewsTODAYअभीRight news, better tomorrow
E-Paper
TimeNewsIndia News
देश 0 बार पढ़ी गई

राष्ट्रपति से लेकर मंत्रियों और संगठनों ने PM केयर्स में दान का संकल्प लिया

नई दिल्ली.

Abhishek Raghuvanshi29 मार्च 2020 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
नई दिल्ली. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्रियों, मंत्रियों, सरकारी संगठनों, निजी संस्थाओं और व्यक्तियों, राजनीतिक नेताओं, फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर उद्योग जगत के दिग्गजों ने नव निर्मित ‘‘पीएम केयर्स’’ कोष में रविवार को योगदान दिया या योगदान देने का संकल्प लिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ भारत की लड़ाई में योगदान देने के लिए इन सबके प्रति आभार जताया.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कोविड-19 के संकट से निकलने में राष्ट्र की मदद के वास्ते इस कोष में अपनी एक महीने की तनख्वाह देने का संकल्प लिया और देशवासियों से इसमें उदारता से दान करने की अपील की है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देश का सबसे बड़ा, सार्वजनिक क्षेत्र का नियोक्ता रेलवे इस कोष में 151 करोड़ रुपये का योगदान देगा जो 13 लाख कर्मचारियों का एक दिन का वेतन है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपनी एक महीने की तनख्वाह दान करने की घोषणा की. साथ में, उन्होंने यह भी बताया कि सेना, नौसेना और वायु सेना के कर्मी तथा मंत्रालय के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन दान करने का फैसला किया है जो 500 करोड़ रुपये होता है.

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार ने “प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष” (पीएम केयर्स) नाम से एक सार्वजनिक चैरिटेबल ट्रस्ट बनाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और इसके सदस्य रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री हैं.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, धर्मेंद्र प्रधान और प्रकाश जावड़ेकर समेत अन्य ने भी इसी तरह की घोषणाएं कीं. खेल मंत्री किरण रिजिजू, श्रम मंत्री संतोष गंगवार और विधि मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने भी एक माह का वेतन दान किया.

अरबपति गौतम अडाणी ने अपने समूह की परोपकार निधि से 100 करोड़ रुपये दान देने का ऐलान किया. टाटा संस और टाटा ट्रस्ट ने 1500 करोड़ रुपये देने का संकल्प लिया है जबकि रियालंस इंडस्ट्री ने पांच करोड़ रुपये का शुरुआती योगदान दिया है और मुंबई में भारत का पहला कोविड-19 अस्पताल खोलने का ऐलान किया है.

जेएसडब्ल्यू ने कहा कि वह इस कोष में 100 करोड़ रुपये का योगदान देगा. सज्जन जिंदल की अगुवाई वाले समूह ने कहा कि वह स्वास्थ्य कर्मियों को उपकरण उपलब्ध कराएगा और उसके कर्मचारी एक दिन का वेतन दान करेंगे.

कोटक महिंद्रा बैंक और इसके प्रबंध निदेशक उदय कोटक ने 60 करोड़ रुपये दान देने की घोषणा की. बैंक 25 करोड़ रुपये पीएम केयर्स में देगा और 10 करोड़ रुपये महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिए जाएंगे. प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मुझे अपने उद्योगपतियों पर गर्व है जो स्वस्थ भारत की दिशा में योगदान दे रहे हैं.’’

सत्तारूढ़ पार्टी ने ऐलान किया कि उसके सभी सांसद एक महीने की तनख्वाह दान करेंगे. मामले की जानकारी रखने वाले एक शख्स ने बताया कि इस कोष को बनाने की मोदी की घोषणा के बाद, पार्टी नेताओं का सारा योगदान इसी मद में जाने की संभावना है.

पार्टी ने अपने 303 लोकसभा सांसदों और 83 राज्यसभा सांसदों से कहा कि वे सांसद निधि से एक करोड़ रुपये इस वायरस का मुकाबला करने के लिए आवंटित करें. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि वह पीएम केयर्स कोष में एक करोड़ रुपये का दान देंगे. इतनी ही राशि पुणे प्रशासन भी देगा.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पीएम केयर्स कोष में 21 लाख रुपये दान दिए हैं. सीबीएसई का कहना है कि यह रकम उसने अपने कर्मचारियों से जमा की है जिन्होंने स्वेच्छा से योगदान दिया है.

सीबीएसई ने एक बयान में कहा कि समूह ए के कर्मियों ने दो दिन का वेतन दान दिया है, जबकि समूह बी और सी के कर्मचारियों ने एक दिन की तनख्वाह दी है. गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया कि केंद्रीय सशस्त्र बलों ने इस कोष में 116 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. यह कर्मियों का एक दिन का वेतन है.

अलग अलग मंत्रालयों ने कहा कि कर्मचारियों का योगदान स्वैच्छिक है. उपराष्ट्रपति एस वेकैंया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी एक महीने की तनख्वाह दान की है. राष्ट्रपति कोविंद के, एक महीने का वेतन दान करने के संकल्प के बाद, मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘ माननीय राष्ट्रपति जी, आपको धन्यवाद. राष्ट्रपति जी राष्ट्र की अगुवाई कर रहे हैं और उसे प्रेरित कर रहे हैं. ’’

कोष में योगदान करने के अपने निर्णय को पोस्ट करने के बाद प्रधानमंत्री ने लोगों और संगठनों का धन्यवाद किया और प्रशंसा की. इसके अलावा फिल्म जगत की कई हस्तियों ने भी इस कोष में दान दिया है या योगदान देने का संकल्प लिया है.

फिल्म स्टूडियो टी-सीरीज़ के प्रमुख भूषण कुमार ने पीएम-केयर्स कोष में 11 करोड़ रुपये दान करने की बात कही है. कुमार ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में भी एक करोड़ रुपये दान देने का संकल्प लिया.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री दफ्तर के ट्वीट को सोनम कपूर ने साझा करते हुए लिखा, यह एक बेहतरीन पहल है और मैं दान दूंगी. कई टीवी कार्यक्रमों के प्रस्तोता एवं अभिनेता मनीष पॉल ने कहा कि वह पीएम केयर्स कोष में 20 लाख रुपये का दान देंगे. “कबीर सिंह” के निर्माता मुराद खेतानी ने कहा कि वह कोष में 25 लाख रुपये का योगदान देंगे.

इससे पहले शनिवार को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने “प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष” (पीएम केयर्स) में 25 करोड़ रुपये देने की बात कही थी. उनके अलावा अभिनेता वरूण धवन, फिल्म निर्माता करण जौहर, रितिक रोशन, कपिल शर्मा, दक्षिण के अभिनेता महेश बाबू समेत कई हस्तियां दान देने के लिए आगे आई हैं.

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित कियाMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहलेप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवMadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता कीMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहलेट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहलेनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजाMadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 9 दिन पहलेबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूरIndoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहलेमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाईMadhyaPradeshमध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्नMadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहलेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवादMadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले
↑