कोरोना से लड़ने के लिए एक्शन में केंद्र, PMO-गृह मंत्रालय ने बनाई समितियां
नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने 11 सशक्त समूहों का निर्माण किया है ताकि COVID19 पर व्यापक और एकीकृत प्रतिक्रिया (comprehensive & integrated response) दी जा सके.
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने रविवार को 10 अलग-अलग उच्चस्तरीय समितियों का गठन किया है. ये समितियां स्वास्थ्य सेवाओं (Health Services) में सुधार, अर्थव्यवस्था (Economy) को पटरी पर लौटाने और 21 दिन का लॉकडाउन समाप्त होने के बाद लोगों की परेशानियों को जितना संभव हो सके जल्द से जल्द दूर करने के बारे में सुझाव देंगी.
पीएम के प्रधान सचिव के निर्देशन में काम करेंगी ये समितियां
देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को नियंत्रित करने के प्रयास स्वरूप 24-25 मार्च की मध्यरात्रि से 21 दिन का लॉकडाउन (निकलने बढ़ने पर देशव्यापी पाबंदी) लागू किया गया है. इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य गतिविधियों पर रोक लगा दी गई हैं. लोगों को घरों में रहने को कहा गया है.पीएमओ (PMO) द्वारा गठित समितियां विभिन्न पहलुओं को देखेंगी. ये समितियां प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा के निर्देशन में काम करेंगी. सूत्रों ने यह जानकारी दी है.
कम से कम समय में सामान्य स्थिति बहाल करने पर भी काम करेंगी समितियां
सरकार के इस कदम को देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के प्रसार को देखते हुये विभिन्न मोर्चो पर उभरी चुनौतियों से उत्पन्न आपात स्थिति से निपटने की दिशा में सक्रियता के साथ की जा रही पहलों के तौर पर देखा जा रहा है.
सूत्रों ने कहा कि ये समूह स्वास्थ्य देखभाल सहित अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम संभावित समय में सामान्य स्थिति (normal conditions) बहाल करने की रणनीति पर भी काम करेंगी.
अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के बारे में भी सुझाव दे सकती हैं समितियां
आर्थिक मामलों के सचिव अतानु चक्रवर्ती की अध्यक्षता में ‘‘अर्थव्यवस्था और कल्याण कार्य’’ समिति गठित की गई है. यह समिति संगठित और असंगठित क्षेत्र सहित विभिन्न क्षेत्रों की चिंताओं को दूर करेगी. कोरोना वायरस फैलने और उसके बाद लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से इस क्षेत्र पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा है.
सूत्रों ने कहा कि अर्थव्यवस्था (Economy) में गतिविधियों को कम से कम समय में वापस पटरी पर लाने के बारे में भी समिति सुझाव दे सकती है. उन्होंने बताया कि गरीबों के लिये कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष तौर से जोर दिया जायेगा. लॉकडाउन की वजह से इस तबके पर सबसे ज्यादा बुरा प्रभाव पड़ा है.
गरीब-वंचित तबके पर रहेगा सरकार का सबसे ज्यादा ध्यान
सूत्रों का कहना है कि समाज के गरीब (poor) और वंचित तबके पर सरकार का सबसे ज्यादा ध्यान है और आने वाले दिनों में उनके समक्ष आने वाली चुनौतियों से निपटने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जायेगी.
दो अन्य कार्य समूह नीति आयोग (Niti Ayog) के सदस्य वी के पॉल और पर्यावरण सचिव सी.के. मिश्रा के नेतत्व में बनाये गये हैं. ये समूह चिकित्सा आपातकाल, दवाओं की बिना अड़चन के आपूर्ति, चिकित्सा उपकरण और अस्पतालों की उपलब्धता के बारे में तैयारी पर काम करेंगी.
आपात स्थिति में पुलिस बल और सेना भी की जा सकेंगीं शामिल
ये समूह देशभर में सार्वजनिक उपक्रमों और अन्य सरकारी एजेंसियों की चिकित्सा सुविधाओं सहित तमाम अस्पतालों की जानकारी जुटायेंगी. इनमें आपात स्थिति में पुलिस बल (Police Force) और सेना को भी शामिल किया जा सकेगा.
सरकारी स्कूलों, विश्वविद्यालयों और रेलवे (railways) सहित कई सरकारी एजेंसियां पहले ही पृथक वार्ड उपलब्ध कराने के लिये अपनी प्रतिबद्धतायें व्यक्त कर चुकी हैं.
वी के पॉल और सी के मिश्रा के तहत गठित समिति से स्वास्थ्य एवं परिवार कलयाण मंत्रालय का बोझ कम होने की उम्मीद की जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) पहले ही कोविड- 19 संकट से निपटने के काम में लगा है.
प्रत्येक समूह में होंगे 6 सदस्य
इसके अलावा लॉजिस्टिक्स एक अन्य अहम क्षेत्र हो सकता है जिसकी देखरेख एक अन्य कार्यसमूह के जिम्मे होगी. सामान, दवा (Medicines), चिकित्सा उपकरणों, डॉक्टरों और अन्य सेवाओं के आवागमन और देखरेख की जिम्मेदारी इस समूह पर होगी.
प्रत्येक समूह में छह सदस्य होंगे, जिसमें एक अधिकारी पीएमओ (PMO) से और कैबिनेट सचिवालय से होगा. ताकि किसी भी सुझाव जिसे स्वीकार किया गया है उसपर बेहतर समन्वय और बिना किसी देरी के अमल किया जा सकेगा.
अलग मंत्रालयों और विभागों के अधिकारियों ने सुझावों पर शुरू किया काम
सूत्रों के मुताबिक कुल मिलाकर विभिन्न विभागों और मंत्रालयों (Departments and Ministries) के 20 सचिवों के साथ 40 अन्य अधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों और सुझावों पर काम शुरू कर दिया है.
प्रत्येक समूह को उनके आवंटित खास क्षेत्र पर छह सप्ताह का समय दिया गया है. इस अवधि में उन्हें उपायों के साथ आगे आना है.
यह भी पढ़ें: कम्युनिटी ट्रांसमिशन के सबूत नहीं, ICMR के डॉक्टर से जानें कोरोना पर जवाब

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Lifestyleस्विस स्की रिसॉर्ट लैक्स: जलवायु संकट से निपटने के लिए हरित कदम 2 घंटे पहले
Businessआयकर, वैट या राष्ट्रीय बीमा बढ़ाए बिना धन जुटाने के चार तरीके 4 घंटे पहले
SportsAlisha Palmowski ने F1 Academy टाइटल जीतकर बना लिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड 4 घंटे पहले
Lifestyleपैटर हाउटन और एनी ब्राउनिंग: 1997 में मेलबर्न में पहली मुलाकात 9 घंटे पहले
Businessअमेरिकी दूतावासों ने इरान के खतरे के बीच सुरक्षा बढ़ाई 10 घंटे पहले
Businessजर्सी में परिवारों की क्रिसमस सहायता मांग में बढ़ोतरी 11 घंटे पहले
Health & Fitness93-वर्षीय माँ ने 10 घंटे इंतज़ार किया एम्बुलेंस के लिए 12 घंटे पहले
TechnologyUK ने £100m निवेश कर ‘world first’ एआई Biosecurity Lab स्थापित किया 14 घंटे पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 30 से अधिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले
MadhyaPradeshप्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास की नयी परियोजना शुरू होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन के विभिन्न गरबा आयोजनों में सहभागिता की 6 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 6 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 8 दिन पहले
MadhyaPradeshनरेला में दशहरा उत्सव की तैयारियों का मंत्री श्री सारंग ने लिया जायजा 8 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 8 दिन पहले
Indoreबढ़ते इंदौर को पानी की चिंता से राहत देने की बड़ी तैयारी, 2055 तक के पानी की समस्या होगी दूर 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस की अवैध गांजे की खेती पर बड़ी कार्रवाई 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमध्यप्रदेश पुलिस का विशेष यातायात अभियान संपन्न 9 दिन पहले
MadhyaPradeshमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न श्रमिक और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद 9 दिन पहले