अतिक्रमण पर इंदौर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 125 शेड, 30 गुमटियां और 60 ओटले जमींदोज
तीन ट्रक सामग्री जब्त, फूटी कोठी चौराहा से कैट चौराहा तक 100 निगमकर्मियों ने दिया अंजाम, कई जगह विवाद भी हुआ। करीब दो किमी लंबे इस मार्ग पर दुकानदारों ने कई फीट आगे बढ़कर पक्के शेड और गुमटियां बना ली थीं।
- तीन ट्रक सामग्री जब्त, फूटी कोठी चौराहा से कैट चौराहा तक 100 निगमकर्मियों ने दिया अंजाम, कई जगह विवाद भी हुआ।
- करीब दो किमी लंबे इस मार्ग पर दुकानदारों ने कई फीट आगे बढ़कर पक्के शेड और गुमटियां बना ली थीं।
- छह दिन पहले ही महापौर ने इस क्षेत्र का दौरा कर दुकानदारों से खुद अतिक्रमण हटाने के लिए कहा था।
- दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम ने की कार्रवाई, सौ से ज्यादा निगमकर्मियों का अमला पहुंचा।
इंदौर। नगर निगम के अमले ने शुक्रवार को फूटी कोठी चौराहा से कैट चौराहा तक अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलाई। साढ़े चार घंटे चली कार्रवाई में 125 शेड, 30 गुमटियां और 60 कच्चे-पक्के ओटले जमींदोज किए गए। करीब तीन ट्रक सामग्री जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान कई बार विवाद की स्थिति भी बनी, बावजूद इसके निगम की कार्रवाई जारी रही। करीब दो किमी लंबे इस मार्ग पर दुकानदारों ने कई फीट आगे बढ़कर पक्के शेड और गुमटियां बना ली थीं। हाल ही में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस क्षेत्र का दौरा भी किया था। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वे खुद ही अपने अतिक्रमण हटा लें, वरना निगम कार्रवाई करेगा। बावजूद इसके दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाए तो निगम ने कार्रवाई कर दी। कार्रवाई की शुरुआत शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे फूटी कोठी चौराहा से हुई। 100 से ज्यादा निगमकर्मियों का अमला जैसे ही यहां पहुंचा दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
लोगों ने किया झूमाझटकी का प्रयास
क्षेत्र में बड़ी संख्या में मांस-मटन की दुकानें भी थीं। निगम के अमले के कार्रवाई शुरू करते ही दुकानदार विरोध में उतर आए। उन्होंने कई जगह कार्रवाई रोकने का प्रयास करते हुए झूमाझटकी का प्रयास भी किया। नगर निगम के सहायक रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे ने बताया कि हमने दुकानदारों को सामान खाली करने के लिए समय भी दिया। इसके बाद जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाना शुरू किए।
कई जगह हुआ विवाद
कल्याणे ने बताया कि कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के दुकानदारों ने विरोध भी किया। कई जगह रहवासी मकानों के आगे शेड डालकर दुकान के रूप में उपयोग किया जा रहा था। कार्रवाई शाम करीब साढ़े चार बजे तक चली।
छह दिन पहले किया था दौरा
फूटी कोठी क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायतें लगातार आ रही थीं। नईदुनिया ने भी अपने अभियान में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। महापौर ने भी छह दिन पहले इस क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने खुद दुकानदारों से अपील की थी कि वे अपने अतिक्रमण हटा लें। शुक्रवार को निगम ने कार्रवाई कर अतिक्रमण हटा दिए। महापौर ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ निगम की मुहिम लगातार जारी रहेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले