
भगवान की शोभायात्रा में लोग पुष्प, हार, प्रसाद लेकर पहुंचते हैं लेकिन ये कौन लोग हैं जो चाकू और हथियार लेकर अलसुबह शोभायात्रा में पहुंचे। महिलाओं और युवतियां भी असामाजिक तत्वों की अभद्रता से परेशान नजर आईं।
देश का सबसे स्वच्छ और उत्सवप्रिय शहर इंदौर अपने सुव्यवस्थित आयोजनों के लिए देश-दुनिया में पहचाना जाता है। लेकिन गुरुवार की सुबह इंदौर में जो हुआ उसने हजारों-हजार शहरवासियों के मन में दु:ख और क्षोभ भर दिया। बाबा रणजीत की ऐतिहासिक शोभायात्रा में श्रद्धा और उत्साह से शामिल होने पहुंचे लोग तब हतप्रभ रह गए जब उन्होंने पैर लगने जैसी मामूली बात पर कुछ युवकों को एक युवक की हत्या करते देखा। भगवान की शोभायात्रा में लोग पुष्प, हार, प्रसाद लेकर पहुंचते हैं लेकिन ये कौन लोग हैं जो चाकू और हथियार लेकर अलसुबह शोभायात्रा में पहुंचे। महिलाओं और युवतियां भी असामाजिक तत्वों की अभद्रता से परेशान नजर आईं। ये प्रवृत्ति हमारी उत्सवप्रियता पर तो दाग है ही हमारे शहर की तासीर और तस्वीर दोनों के लिए घातक भी है। इस पर रोक भी हमें ही लगानी होगी।
