8 जनवरी से इंदौर का एमजी रोड और जवाहर मार्ग होगा वन-वे, ट्रैफिक सुधार को लेकर नया प्रयोग
बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री और संजय सेतु से राजमोहल्ला की ओर जा सकेंगे वाहन। बिगड़े यातायात को देखते हुए लिया फैसला। इन दोनों प्रमुख मार्गों को 40 से ज्यादा छोटी सड़कें जोड़ती हैं।
- बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री और संजय सेतु से राजमोहल्ला की ओर जा सकेंगे वाहन। बिगड़े यातायात को देखते हुए लिया फैसला।
- इन दोनों प्रमुख मार्गों को 40 से ज्यादा छोटी सड़कें जोड़ती हैं। इन सड़कों पर सामान्य आवाजाही हो सकेगी।
- महापौर ने कहा- बिगड़ते यातायात को देख यह जरूरी था। एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में भी इसे लेकर चर्चा हुई थी।
- शहर में जहां-तहां खड़े होने वाले ई-रिक्शा से होने वाली समस्या को लेकर जल्द बनाई जाएगी नई नीति।
इंदौर। यातायात में सुधार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए इंदौर की दो प्रमुख सड़कें एमजी रोड और जवाहर मार्ग को वन-वे किया जा रहा है। नई व्यवस्था 8 जनवरी से लागू हो जाएगी। इसके बाद वाहन बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छत्री की ओर जा तो सकेंगे, लेकिन उन्हें इस मार्ग से वापस आने की अनुमति नहीं रहेगी। इसी तरह जवाहर मार्ग पर वाहन राजमोहल्ला से नंदलालपुरा की ओर तो जा सकेंगे, लेकिन इसी मार्ग से वापस आने की अनुमति नहीं रहेगी।जवाहर मार्ग पर राजमोहल्ला से नंदलालपुरा तक की 1.8 किमी लंबी और एमजी रोड पर कृष्णपुरा पुल से बड़ा गणपति तक करीब 1.7 किमी सड़कें वन-वे हो जाएंगी। इन दोनों प्रमुख मार्गों को 40 से ज्यादा लिंक रोड़ (छोटी सड़कें) जोड़ती हैं। इन लिंक रोड पर सामान्य आवाजाही हो सकेगी।
बिगड़े यातायात को देखते हुए लिया फैसला
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एमजी रोड और जवाहर मार्ग को 8 जनवरी से वन-वे करने की पुष्टि करते हुए बताया कि बिगड़ते यातायात को देखते हुए यह जरूरी था। हाल ही में हुई एडवाइजरी बोर्ड की बैठक में भी इस मुद्दे को लेकर चर्चा हुई थी। महापौर ने बताया कि दोनों प्रमुख मार्गों के कुछ हिस्से को ही वन-वे किया गया है। इस बदलाव के परिणामों का विश्लेषण करने के बाद व्यवस्था में बदलाव किए जा सकते हैं।
ई-रिक्शा के लिए बनेंगे नियम, मुख्य मार्गों पर चलाने की अनुमति नहीं रहेगी
शहर में जहां-तहां खड़े होने वाले ई-रिक्शा से होने वाली समस्या को लेकर महापौर ने कहा कि बहुत जल्द ई-रिक्शा को लेकर नई नीति बनाई जाएगी। शहर में ई-रिक्शा के लिए कुछ रूट निर्धारित किए जाएंगे। ई-रिक्शा सिर्फ वहीं चल सकेंगे। शहर के मुख्य मार्गों पर ई-रिक्शा चलाने की अनुमति नहीं रहेगी। इसके अलावा ई-रिक्शा के जहां-खड़ा होने पर भी रोक लगाई जाएगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 12 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 12 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 4 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले