
इंदौर के भवानी नगर में मंगलवार रात एक नाबालिक का शव खेत में पड़ा मिला। वही दो साथी घायल अवस्था में मिले। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अरविदो अस्पताल भेजा गया। पुलिस मामले को एक्सीडेंट बता रही है। जबकि आसपास के लोगो के मुताबिक रात में विवाद की आवाजे आई। इस वारदात में एक दो संदिग्ध लोगो के नाम भी सामने आ रहे है। पुलिस मामले में जांच की बात कर रही है। बाणगंगा पुलिस के मुताबिक पवन चौहान(16)का शव भवानी नगर के पीछे खेत में पड़ा मिला। जबकि यहां उसके साथी अंकित शर्मा ओर साथी राहुल घायल पड़े मिले। रात करीब 12 बजे के लगभग यहां एक चौकीदार ने उनके घायल होने की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजा।
रहवासियों ने सुनी झगड़े की आवाज
पुलिस इसे एक्सीडेंट बता रही है। आसपास रहने वाले लोगो ने बताया कि रात में उन्होंने झगड़े की आवाज सुनी। इसके कुछ देर बाद चौकीदार ने वहां तीनों को पड़े हुए देखा। तीनो नाबालिक भवानी नगर के ही रहने वाले है। पवन के पिता निजी कंपनी में काम करते है। वही दो भाई है। जिसमें से एक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। परिवार ने भी मामले में हत्या की आशंका व्यक्त की है। शव का बुधवार को अरविदों अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
