
मुंबई से अयोध्या तक पैदल यात्रा कर रहीं शबनम मंगलवार को इंदौर से गुजरीं, शहरवासियों ने किया स्वागत।
इंदौर। देश की एक मुस्लिम बिटिया मजहब की दीवारों को तोड़कर, विवादों-मनमुटावों को परे हटाकर, दकियानूसी सोच और मजहबी दबावों को किनारे रखकर उठीं और चल पड़ीं देश के मन में बसे श्रीराम का दर्शन करने।
