देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

यह रिटायरमेंट नहीं बल्कि जीवन की एक नई पारी की शुरुआत है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपने साथी पुलिस अधिकारियों को, जीवन नई पारी की शुभकामनाएं देते हुए, ससम्मान किया विदा इन्दौर ।

Abhishek Raghuvanshi30 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

इन्दौर पुलिस द्वारा अपने साथी पुलिस अधिकारियों को, जीवन नई पारी की शुभकामनाएं देते हुए, ससम्मान किया विदा

इन्दौर । पुलिस में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले इन्दौर पुलिस के 10 पुलिस अधिकारियों का विदाई समारोह, आज दिनांक 29.12.2023 को पलासिया चौराहे स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।

पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर मकरंद देऊस्कर की विशेष उपस्थिति में आयोजित उक्त कार्यक्रम में अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) जगदीश डावर, अति. पुलिस आयुक्त ज़ोन-4 अभिनय विश्वकर्मा, अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) सीमा अलावा, सहायक पुलिस आयुक्त (महिला सुरक्षा एवं मुख्यालय) अपूर्वा किलेदार, सूबेदार उज्मा खान की मौजूदगी में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधीकारीगण – सहायक पुलिस आयुक्त परदेशीपुरा भूपेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त सेंट्रल कोतवाली व्ही.पी. शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक ध्रुवराज सिंह चौहान, उप निरीक्षक कपिल देव यादव, उप निरीक्षक श्याम किशोर त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक गोविंद भंवरे, सहायक उप निरीक्षक जाकिर पटेल, सहायक उपनिषद राजेंद्र कुमार शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक पदम सिंह मकवाना, प्रधान आरक्षक हरेंद्र सिंह भदोरिया व उनके परिजन एवं कार्यालयीन स्टाफ व अन्य पुलिस कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस आयुक्त इंदौर व उपस्थित अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों का शाल, श्रीफल, मोमेंटो व पुष्प माला के साथ स्वागत करते हुए, उन्होने जो पुलिस विभाग में अपनी अभिन्न सेवाएं दी गयी है, उसके लिये धन्यवाद दिया गया तथा उनके भविष्य के लिये मंगल कामना की गयी।

इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देऊस्कर ने कहा कि आप सभी ने अनुशासित पुलिस विभाग में चुनौतीपूर्ण ड्यूटी करते हुए अपने जीवन का अमूल्य समय देकर जनता की सेवा की है, अब आपको स्वयं व अपने परिवार को समय देने की बारी है। सभी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए, जीवन की इस नई पारी को अपने परिवार के साथ खूब हंसी खुशी के साथ, रचनात्मकता के साथ गुजारें।

इसके साथ ही उन्होंने सभी को अपने समय और अपनी पूंजी को सही जगह निवेश करने तथा स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखने के संबंध में भी उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सभी साथियों को ये आश्वासन दिया कि, ये पुलिस परिवार अब भी उनका परिवार है, वे जब चाहे यहां आकर अपनी समस्याएं व अपने अनुभव आदि हमसे साझा कर सकते है और साथ ही अपनी उत्कृष्ठ सेवाओं व अनुभव के आधार पर अपने साथीगणों के मार्गदर्शक भी बन सकते है। और सभी ने विदा लेने वाले साथियों से कहा कि यह उनका रिटायरमेंट नहीं बल्कि जीवन की एक नई पारी की शुरुआत है।

उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों द्वारा भी अपनी सेवाओं के दौरान के अपने खट्टे-मीठे पलों और यादगार लम्हों कों सभी के साथ साझा किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त हो रहे सउनि जाकिर पटेल द्वारा इस अवसर का बिल्कुल सटीक चित्रण करता हुआ एक मार्मिक गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। अंत में सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने साथियों से मिलकर बड़े ही भावुक मन से विदाई ली।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 मिनट पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 8 मिनट पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑