सेवा दल प्रकोष्ठ का 100 वा स्थापना दिवस गुरुवार को इंदौर के कांग्रेस मुख्यालय पर मनाया गया। जहां ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान भी हुआ।
मध्य प्रदेश में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं जिसमें कांग्रेस को करारी हार का मुंह देखना पड़ा जहां एक और कांग्रेस में हार को लेकर चिंतन मनन हो रहा है तो वही कांग्रेस के अंतर्गत सेवा दल के समय स्थापना दिवस पर लगभग 40 लाख आबादी वाले शहर में गिनती के कांग्रेसी शामिल हुए। वही इंदौर की 9 विधानसभा क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी नदारद रहे। हालाकि परंपरा के अनुसार सेवादल के स्थापना दिवस पर आयोजन संपन्न हुआ इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने इस दौरान कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार जरूर हुई है, लेकिन हम हौसला नहीं हारे हैं। वही प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में ” मैं नहीं हम के मूल मंत्र के साथ कांग्रेस लोक सभा चुनाव को लेकर दमदारी से तैयारी में जुटी है।
