मंगलवार देर रात रेडिसन होटल के समीप एक ट्रक में भीषण टक्कर हो गई । हादसे में एक ट्रक का क्लीनर उसी के केबिन में फंस गया जिसे क्रेन की मदद से निकाला गया । हादसे में चार लोग घायल हुए है जिनका एमवाय अस्पताल में उपचार जारी है
हादसा रेडिसन चौराहे के पास देर रात का है यह विजयनगर की तरफ से जा रहा ट्रक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया हादसा इतना भीषण था की एक मिट्टी से भरा ट्रक पलट गया जिसमे क्लीनर उसी के केबिन में फंस गया जिसे क्रेन की मदद से निकाला गया वही हादसे में घायलों को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया गया
