
दोनों पक्षों की तरफ से भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन पुलिसकर्मी नजर नहीं आए, जबकि पुलिस कमिश्नर ने देर रात तक गश्त करने के आदेश दिए हैं।
इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में आए दिन पब के बाहर विवाद देखने को मिलते हैं। सोमवार को भमोरी स्थित पब के बाहर रात 12 बजे युवक और युवतियों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान एक-दूसरे के साथ मारपीट भी करते रहे।
दोनों पक्षों की तरफ से भीड़ एकत्रित हो गई, लेकिन पुलिसकर्मी नजर नहीं आए, जबकि पुलिस कमिश्नर ने देर रात तक गश्त करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में नए साल के जश्न पर उत्पात मचाने वाले लोगों को पुलिस रोक पाएगी या नहीं?
