
भंवरकुआ इलाके में दोस्त के साथ जा रहे युवक का मोबाइल बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। पुलिस ने फुटेज और गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया है। वैभव सिंह मौर्य निवासी स्टेन्जा लिविंग नानक नगर की शिकायत पर बाइक नंबर MP09VW4483 पर सवार तीन लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
वैभव के मुताबिक वह अपने दोस्त शैलेन्द्र के साथ जा रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी बदमाशों ने उसके हाथ पर झपट्टा मारा ओर मोबाइल लेकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
