
भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मजयंती के शुभावसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल उपस्थिति के साथ माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने मजदूरों का दर्द समझते हुए हुकुमचंद मिल मजदूर बंधुओं को उनके हक़ की राशि प्रदान करने के साथ ही आज इंदौर में 06 विभागों के विभिन्न विकासात्मक जनकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, आदरणीया ताई श्रीमती सुमित्रा महाजन जी, श्री आशुतोष तिवारी जी, श्री शंकर लालवानी जी, श्री तुलसीराम सिलावट जी, सुश्री उषा ठाकुर जी, श्री महेंद्र हार्डिया जी, श्री रमेश मेंदोला जी, श्रीमती मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ जी, श्री मधु वर्मा जी, श्री मनोज पटेल जी, श्री गोलू शुक्ला जी, श्री निशांत खरे जी, श्री गौरव रणदिवे जी, श्री जयपाल सिंह चावड़ा जी सहित भाजपा कार्यकर्ता बंधुओं, हुकुमचंद मिल मजदूर बंधुओं एवं स्थानीय रहवासियों की उत्साहजनक उपस्थिति रही।
पुष्यमित्र भार्गव
महापौर इंदौर
