
इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में लोडिंग वाहन से घायल युवक ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। पुलिस मर्ग कायम कर टक्कर मारने वाले वाहन को तलाश रही है। पुलिस के मुताबिक अर्जुन पुत्र भुजबल लोधी निवासी भवानी नगर को 11 दिसंबर को घायल अवस्था में भर्ती करवाया था। करीब 15 दिन चले उपचार के बाद भी वह ठीक नहीं हुआ और रात को उसने दम तोड़ दिया।
