रोबोट चौराहे के पास मारूति मंदिर की जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त, 52 करोड़ से अधिक बाजार मूल्य
इंदौर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर प्रशासन और नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बेशकिमती जमीन को मुक्त कराया।
- इंदौर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर प्रशासन और नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बेशकिमती जमीन को मुक्त कराया।
- रोबोट चौराहे के पास मारूति मंदिर की जमीन कराई गई अतिक्रमण मुक्त
- मंदिर की जमीन पर कांच की फैक्ट्री व मकान का किया गया था निर्माण
- जमीन का 52 करोड़ से अधिक बाजार मूल्य
इंदौर। शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वाले माफियाओं के विरुद्ध प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। ग्राम खजराना के रोबोट चौराहे के समीप शासकीय मारुति मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जो को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया। उक्त जमीन पर शराब की दुकान, कांच की फैक्ट्री और मकानों का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया था।
कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
कलेक्टर इलैया राजा टी के निर्देश पर प्रशासन और नगर निगम की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बेशकिमती जमीन को मुक्त कराया। इंदौर जिले में शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन ग्राम खजराना क्षेत्र में अतिक्रमण कार्रवाई कर शासकीय भूमि को मुक्त कराया। बुधवार को प्रशासन और नगर निगम की टीम ने ग्राम खजराना में जमीन पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण हटाए। उक्त भूमि मध्यप्रदेश मारुति मंदिर व्यवस्थापक कलेक्टर जिला इंदाैर के नाम पर दर्ज है।
गौरतलब है कि कलेक्टर इलैया राजा टी ने उक्त जमीन के जांच के निर्देश दिए थे। जूनी इंदाैर एसडीएम धनश्याम धनगर व तहसीलदार जगदीश रंधावा ने जांच की गई और तहसील न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर सुनवाई का अवसर भी दिया गया।
52 करोड़ से अधिक बाजार मूल्य
प्रशासन ने कार्रवाई कर मारुति मंदिर के नाम दर्ज 57 हजार 350 वर्गफीट भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। उक्त जमीन का बाजार मूल्य 52 करोड 11 लाख 60 हजार रुपये है। मध्यप्रदेश भू राजस्व सहिता 1959 की धारा 248 का उपयोग कर अतिक्रमणकर्ता को भूमि से बेदखल किया गया।
अतिक्रमण कर बनाई दुकानें और फैक्ट्री
जांच में मारुति मंदिर की जमीन पर सात लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर फैक्ट्री और दुकाने बना ली थी। इसमें प्रियंका पति अनूप जैन द्वारा (वाईन शॉप की दुकान), सूर्य कुमार हसमत राय (वाईन शॉप के सामने निर्माण), गोपाल पिता सुखलाल माण्डरे (कांच की फैक्ट्री एवं दुकाने), शेलेन्द्र कुमार पिता बसंत जोशी (दुकान एवं निर्माणाधीन मकान), सुरेश पिता हीरालाल अगलानी (दुकाने),राजेन्द्र घोलप(दुकाने), सावन लोकेश पिता राजेन्द्र घोलप (दुकाने) बनाकर अवैध कब्जा पाया गया।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले