देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 2 बार पढ़ी गई

इंदौर पुलिस की हिदायत- थर्टी फर्स्ट पर रात 11:30 बजे सर्विस बंद कर 12 बजे पब-बार बंद करें

पुलिस अधिकारियों ने होटल, पब-बार के मैनेजर और संचालकों की बैठक लेकर नियम समझाएं। इंदौर। थर्टी फर्स्ट पर रातभर जश्न मनाना महंगा पड़ सकता है। पुलिस ने होटल-पब और बार संचालकों को 12 बजे बंद करने की हिदायत दी है।

Abhishek Raghuvanshi20 दिसंबर 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं
  • पुलिस अधिकारियों ने होटल, पब-बार के मैनेजर और संचालकों की बैठक लेकर नियम समझाएं।

इंदौर। थर्टी फर्स्ट पर रातभर जश्न मनाना महंगा पड़ सकता है। पुलिस ने होटल-पब और बार संचालकों को 12 बजे बंद करने की हिदायत दी है। नशे में कार-बाइक चलाने वालों के लिए भी टीमें बना दी गई हैं। जगह-जगह चेकिंग से गुजरना होगा। नशे में वाहन चलाते मिले तो न सिर्फ गाड़ी जब्त होगी, बल्कि कोर्ट के चक्कर भी लगाने होंगे।

जोन-2 के डीसीपी अभिषेक आनंद ने मंगलवार को क्षेत्र के सभी पब-बार और होटल संचालक, मैनेजर व जिम्मेदार अधिकारियों की बैठक ली। डीसीपी ने कहा कि थर्टी फर्स्ट पर पार्टी के नाम पर होने वाली अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। शासन के नियमों का पालन करना होगा। रात 12 बजे पार्टी बंद करना पड़ेगी। 12:15 बजे तक पार्किंग खाली मिलना चाहिए। तेज आवाज में डीजे और साउंड सिस्टम न चलाने की हिदायत भी दी है। बैठक में एडिशनल डीसीपी ज़ोन-2 अमरेंद्र सिंह, एसीपी विजय नगर शिवपाल सिंह कुशवाह, एसीपी परदेशीपुरा भूपेंद्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त (कंट्रोल रूम) सुभाष सिंह उपस्थित थे।

पब-बार, होटल संचालकों को हिदायत

  • पब/बार को निर्धारित समय पर 12 बजे पूरी तरह बंद कर, 12.15 बजे तक पार्किंग भी पूरी खाली करवा दें।
  • रात 11:30 बजे के बाद किसी भी नए ग्राहक को सर्विस प्रदाय न की जाए।
  • ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के अंतर्गत नियमों का भी सख्ती से पालन करें। निर्धारित क्षमता से अधिक आवाज में डीजे साउंड सिस्टम न बजाएं। रात 10 से सुबह 6 तक कोई ध्वनि विस्तारक केंद्र का उपयोग नहीं करें।
  • नववर्ष व थर्टी फर्स्ट की पार्टी के लिए जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएं उनकी विधिवत अनुमति लें। विवादित कार्यक्रमों का आयोजन न करें।
  • पब एंड बार में तथा उसके बाहर पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं और उनका एक्सेस भी रखें।
  • नशा कर विवाद झगड़ा ना हो, इसका भी ध्यान रखें। यदि इस प्रकार की कोई स्थिति निर्मित हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
  • पब व बार में एंट्री पर चेकिंग हो और कोई भी अस्त्र/शस्त्र आदि के साथ किसी को प्रवेश ना दें।
  • किसी भी नाबालिग को एंट्री ना दें, इसका विशेष ध्यान रखें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
  • पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था हो और उसमें लाइट हो, साथ ही वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हों।
  • पब व बार में किसी भी प्रकार की ड्रग्स की कोई एंट्री ना हो, इसका भी विशेष ध्यान रखें।
  • पुलिस के नंबरों का भी डिस्प्ले बोर्ड लगाएं, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग तत्काल पुलिस से संपर्क कर सकें।
  • पब में नशा कर झगड़ना, पार्किंग में विवाद, कमेंट्स, छेड़खानी या अन्य तरह के विवादों पर क्या करें, उन्हें कैसे हैंडल करें और पुलिस की मदद किस प्रकार ले, इसके लिए पब संचालक अपने बाउंसरों को भी ट्रेनिंग दें।
  • वहां पर आने वाले कस्टमर को यह भी बोला जाए कि वह नशा करके वाहन ना चलाएं, अन्यथा पुलिस उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करेगी।

बैटआइ ड्राइव से भी निगरानी

  • पुलिस ने बैटआइ ड्राइव से भी 100 से ज्यादा पब और बार को जोड़ा है। पुलिस कंट्रोल रूम की टीम सतत नजर रखेगी।
  • नाइट कल्चर में खुली दुकान, होटलों के लिए टीमें बनाई गई हैं।
  • बीआरटीएस पर जगह-जगह टीमें लगाई जाएंगी।
  • ट्रैफिक पुलिस की सहायता से ब्रिथ एनालाइजर, स्पीड गवर्नर से जांच होगी।
  • डेसिबल मीटर, राजग गन का भी उपयोग होगा।
ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 घंटे पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 घंटे पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
इंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
विश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
↑