मारपीट का बदला लेने आए बदमाशों ने घर-दुकान में की तोड़फोड़, महिलाओं-बच्चों को अड़ाए चाकू
नरवल कांकड़ में रातभर उत्पात मचाया, पुलिस ने चार आरोपितों को मौके से पकड़ा। पहले एमआर-10 स्थित शराब दुकान पर नरवल कांकड़ के कुछ लोगों ने विक्रम राजपूत से मारपीट की थी।
- नरवल कांकड़ में रातभर उत्पात मचाया, पुलिस ने चार आरोपितों को मौके से पकड़ा।
- पहले एमआर-10 स्थित शराब दुकान पर नरवल कांकड़ के कुछ लोगों ने विक्रम राजपूत से मारपीट की थी।
- इसके बाद विक्रम अपने 15 साथियों को लेकर नरवल कांकड़ पहुंचा और जो सामने आया उसकी पिटाई की।
- आरोपितों ने एक दुकान में घुसकर गल्ला से रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया।
इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र स्थित नरवल कांकड़ में बदमाशों ने रातभर उत्पात मचाया। दुकान और घरों में तोड़फोड़ कर दी। दुधमुंहे बच्चे और महिलाओं पर चाकू अड़ाए। पुलिस ने चार लोगों को पकड़ लिया है। हालांकि, सामान्य धाराओं में ही एफआइआर दर्ज की गई है।
विवाद की शुरुआत रविवार रात एमआर-10 स्थित शराब की दुकान से हुई थी। पानी सप्लाई करने वाले दिनेश चौहान का विक्रम राजपूत से शराब की बोतल गिर जाने पर विवाद हुआ था। दिनेश के बेटे चेतन, शुभम आदि ने मारपीट कर दी। दोनों पक्ष थाने पहुंचे लेकिन एफआइआर दर्ज नहीं करवाई। सोमवार रात आरोपित विक्रम अपने साथी लोकेश शर्मा, छोटू नेपाली सहित करीब 15 लोगों के साथ नरवल कांकड़ पहुंचा और जो सामने आया उसे पीटा।
आरोपितों ने घर के बाहर रखी पानी की प्लास्टिक की टंकी में चाकू मारकर तोड़ दी।
दिव्यांग को पीटा, दुधमुंहे बच्चे को चाकू अड़ाया
आरोपितों ने दिनेश चौहान के घर में तोड़फोड़ कर दी। उसकी पत्नी संगीता से अभद्रता की और दुकान में घुसकर गल्ले से रुपये निकाल लिए। चेतन के मुताबिक, आरोपितों के हाथ में चाकू, हाकी, बैसबाल के बल्ले और डंडे थे।आरोपितों ने किरायेदार लाखन सिंह का सामान भी फेंक दिया, जबकि वह दिव्यांग है। कालोनी में रहने वाले सुनील चौरे, रामबाबू के घर में तोड़फोड़ कर डाली। बुआ संतोष बाई के यहां पथराव किया। पड़ोसी अजय के घर में घुसे और उसकी पत्नी को धमकाया। दुधमुंहे बच्चे पर चाकू अड़ाया और शुभम के बारे में पूछा।
आरोपितों ने संगीता चौहान से बदतमीजी की और दुकान में घुसकर गल्ले से रुपये निकाल लिए।
रिपोर्ट लिखवाई तो फिर हमला किया
चेतन ने टीआइ को काल लगाया और बताया कि बदमाश उत्पात मचा रहे हैं। मौके पर जवान पहुंचे और चार लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। आरोपित लोकेश ने भी शुभम, दिनेश और चेतन के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले है। चेतन ने आरोप लगाया कि आरोपितों के पास चाकू थे। उन्होंने चाकू से पानी की टंकी फाड़ दी। रिपोर्ट लिखवाने गए तो पीछे से दोबारा हमला हुआ। डर के कारण रातभर दूसरों के घरों में सोना पड़ा। आरोपित तड़के चार बजे वापस गाड़ियां भरकर आए और उनके बारे में पूछताछ की। कालोनी में रहने वाला जितेंद्र मिला तो उसको चाकू दिखाकर धमकाया।
रात में हंगामे के बाद मंगलवार को भी नरवल कांकड़ के लोगों में दहशत रही।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 6 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 6 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 8 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 11 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 20 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 22 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 22 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले