
भंवरकुआं पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर आरोपित रोहन सुभाष राणे निवासी शांति नगर के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है। आरोपित से पीड़िता की बातचीत होती थी। नशे की लत के कारण उसने बात बंद कर दी।उसकी सगाई की तैयारी भी चल रही है। आरोप है कि आरोपित ने काल लगाकर धमकाया और कहा कि घर में चाकू-छुरे तैयार रखना। मैं घर आ रहा हूं।
