
- जनसुनवाई में बच्ची को लेकर पहुंची थी मां। पुलिस थाने और स्कूल में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर पहुंची थी कलेक्टर आफिस
- स्कीम 78 स्थित स्कूल में 12वीं के छात्र ने केजी-2 की बच्ची के साथ की थी हरकत।
- लड़के से बच्ची की मां का विवाद हुआ तो लड़के ने मारपीट का केस दर्ज करवा दिया।
- बच्ची की मां ने स्कूल और पुलिस थाने में शिकायत की तो दोनों जगह कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इंदौर। कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को पांच साल की बेटी को लेकर पहुंची मां ने स्कूल में बच्ची के साथ अश्लील हरकत की शिकायत करते हुए न्याय की मांग की। इस मामले को कलेक्टर इलैया राजा टी ने गंभीरता से लेते हुए कमेटी कठित कर जांच के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में पहुंची महिला ने बताया कि दो माह पहले स्कीम 78 स्थित स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले लड़के ने केजी-टू में पढ़ने वाली बच्ची के साथ हरकत की। बच्ची ने घर आकर जानकारी दी, तो विजय नगर थाने पर शिकायत करने पहुंचे। थाने पर बच्ची ने बयान दिए, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। स्कूल में शिकायत करने पर स्कूल वालों ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। स्कूल में बच्ची ने लड़के को पहचान लिया। लड़के से बच्ची की मां का विवाद भी हुआ। बाद में लड़के ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज करवा दिया। मामले में कलेक्टर ने एक कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए हैं।
