धरती पर 3.10 करोड़ किमी दूरी से पहुंचा VIDEO:101 सेकेंड में रिसीव हुआ; नासा बोला- इंसानों को मंगल पर भेजने में काम आएगी तकनीक
इस फुटेज में एक बील्ली लेजर बीम को पकड़ने की कोशिश करती नजर आ रही है। इस वीडियो को अल्ट्रा HD क्वालिटी में साइक स्पेसक्राफ्ट से शेयर किया गया है।
नासा ने सोमवार को धरती से 3.10 करोड़ किलोमीटर दूर एक स्पेसशिप से अल्ट्रा HD वीडियो शेयर किया है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब डीप स्पेस यानी स्पेस में बहुत दूर से इतना हाई क्वालिटी वीडियो पृथ्वी पर भेजा गया हो।
15 सेकेंड के इस वीडियो में एक बिल्ली लेजर लाइट की बीम को पकड़ने की कोशिश करती नजर आ रही है। नासा के मुताबिक, इसे भेजने में करीब 101 सेकेंड का समय लगा। वीडियो 267 mbps की स्पीड से भेजा गया। जब इसे शेयर किया गया तब स्पेसशिप धरती और चांद की दूरी से 80 गुना ज्यादा दूर था।
नासा ने बताया कि ये कामयाबी इसलिए अहम है क्योंकि इस तकनीक का इस्तेमाल आगे चलकर हाई-डेटा को शेयर करने में किया जा सकेगा। यह इंसानों को मंगल ग्रह पर भेजने के मिशन में अहम भूमिका निभाएगा।
मिशन का मकसद स्पेस से ब्रॉडबैंड वीडियो शेयर करना
वीडियो को साइक स्पेसशिप से एक लेजर ट्रांसीवर के जरिए पृथ्वी पर भेजा गया था। ये स्पेसक्राफ्ट मार्स और जुपिटर के बीच एस्ट्रॉयड बेल्ट की यात्रा कर रहा है, जिससे ये एक रहस्यमय धातु का पता लगा सके। वीडियो सिग्नल को हेल टेलीस्कोप ने रिसीव किया। नासा ने बताया कि इसका एक मकसद लाखों मील की दूरी से ब्रॉडबैंड वीडियो शेयर करना है।
फिलहाल साइक स्पेसशिप में ऐसी कोई तकनीक नहीं है, जिसके जरिए वीडियो भेजा जा सके। नासा फिलहाल कम्युनिकेशन के लिए टेक्स्ट डेटा का इस्तेमाल करता है। स्पेस मिशन्स में आमतौर पर रेडियो वेव्स के जरिए डेटा भेजा और रिसीव किया जाता है। लेजर का इस्तेमाल करके डेटा शेयरिंग स्पीड को 10-100 गुना तक बढ़ाया जा सकता है।
वीडियो के लिए बिल्ली को ही क्यों चुना?
अमेरिका में 1920 के दशक में टेलीविजन में लोगों की रुचि तेजी से बढ़ने लगी थी। तब इमेज को टेस्ट करने के लिए एक बिल्ली के स्टैच्यू की तस्वीर शेयर की गई थी। वहीं बिल्ली से जुड़े कई वीडियोज और मीम अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।
13 अक्टूबर को लॉन्च हुआ था Psyche स्पेसक्राफ्ट
Psyche स्पेसक्राफ्ट को 13 अक्टूबर को फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था। इस एक्सपेरिमेंट के लिए डीप स्पेस ऑप्टिकल कम्युनिकेशंस (DSOC) सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। ये DSOC सिस्टम Psyche स्पेसक्राफ्ट पर लगाया गया था। इस सिस्टम का इस्तेमाल लेजर-बीम मैसेज को पृथ्वी पर वापस भेजने के लिए किया जाता है।
14 नवंबर को रिसीव हुआ था मैसेज
नासा ने बताया कि 14 नवंबर को Psyche स्पेसक्राफ्ट ने कैलिफोर्निया में पालोमर ऑब्जर्वेटरी में हेल टेलिस्कोप के साथ एक कम्युनिकेशन लिंक स्थापित किया। इस कम्युनिकेशन लिंक के सफल प्रयोग को ‘फर्स्ट लाइट’ नाम दिया गया है।
इस दौरान DSOC के नियर-इंफ्रारेड फोटॉन को Psyche से पृथ्वी तक यात्रा करने में लगभग 50 सेकंड का समय लगा। इस टेस्ट के दौरान डेटा को ‘क्लोजिग द लिंक’ तकनीक के तहत अपलिंक और डाउनलिंक लेजर के माध्यम से भेजा गया था।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 16 घंटे पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 16 घंटे पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 14 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 14 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 14 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 14 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले

